डीएम व एसपी नेे समाधान दिवस के अवसर पर थाना पिपरी व थाना चरवा पहुंचकर जन समस्याओं को सुना
कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने समाधान दिवस के अवसर पर थाना पिपरी पहुंचकर जन सुनवाई की। समाधान दिवस के अवसर पर थाना पिपरी में कुल 06 शिकायतें दर्ज करायी गयी, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा 04 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजकर समाधान कराने के निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक थाना चरवा पहुंचकर जन समस्याओं की सुनवाई की। समाधान दिवस के अवसर पर थाना चरवा में कुल 11 शिकायतें दर्ज करायी गयी, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 09 शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर टीम को मौके पर जाकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया है।

Comments
Post a Comment