एमएलए एवं डीएम ने 4 प्रवक्ता एवं 41 सहायक अध्यापक को वितरित किया नियुक्ति पत्र
कौशाम्बी विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आयोजित 2846 नवचयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ तथा जनपद के लिए नियुक्त हुए 04 प्रवक्ताओं एवं 41 सहायक अध्यापकों (एल0टी0ग्रेड) को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।इस अवसर पर लोक भवन, लखनऊ में आयोजित 2846 नव चयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण किया गया एवं उपस्थित लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना गया।
इस अवसर पर विधायक सिराथू ने नव चयनित प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नव नियुक्त शिक्षकों से कहा कि पूर्ण मनोयोग से विद्यार्थियों के भविष्य संवारने का काम करें। सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन किया गया है।
नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
-40 बी0सी0 सखी को मिला Paytm डिवाइस
कौशाम्बी प्रधानमंत्री का नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना गया।इस अवसर पर विधायक सिराथू एवं जिलाधिकारी द्वारा 40 बी0सी0 सखी (बैंक कॉरेस्पोंडेंट) को आधार बेस ट्रॉन्जेक्शन पे0टी0एम0 डिवाइस वितरित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है, जिसके बहुत ही अच्छे परिणाम भी आये हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बी0सी0 सखी को 75 हजार रूपये का ऋण दिया जा रहा है, जिससे वे अपने कार्य को सुचारू रूप से शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विद्युत बिल कनेक्शन में भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में केला का उत्पादन अधिक होता है, केले से संबंधित संयंत्र लगाकर महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment