जनपद में 16 चयनित ग्रामों में विकास कार्य प्रगति पर
कौशाम्बी सदस्य, राज्य स्तरीय निगरानी समिति उ.प्र. शासन एवं सदस्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्य सलाहकार समिति, उ.प्र. धीरेंद्र कुमार वाल्मीकि द्वारा कल कांशीराम अतिगृह सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई
बैठक में सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत ग्राम जिसमें निवास करने वाले कुल जनसंख्या के 50 प्रतिशत दलित समुदाय के लोग निवास करते हैं, उस ग्राम को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित किया जाता है। चयनित ग्राम में विकास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 20 लाख रुपए दिए जाता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही चयनित ग्रामों में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री योजना, उज्ज्वला योजना एवं सौभाग्य योजना आदि जनकल्याण की योजनाओं से पात्र को लाभान्वित किया जाता है।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 16 चयनित ग्रामों में विकास कार्य प्रगति पर है, इसमें इंटरलॉकिंग, नाली एवं स्ट्रीट लाइट विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
सदस्य ने बैठक में अधिशासी अधिकारी भरवारी को छोड़कर अन्य अधिशासी अधिकारी के उपस्थित न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों से चयनित ग्रामों में पात्र दलित समुदाय के लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। बैठक में परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment