Skip to main content

मेगा क्रेडिट कैंप- 101 करोड़ रूपए के ऋण स्वीकृति पत्र किया वितरित

डीएम ने मेगा क्रेडिट कैंप में 4592 लाभार्थियों को 101 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र किया वितरित

कौशाम्बी जिलाधिाकरी सुजीत कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आयोजित मेगा क्रेडिट कैंप (बृहद ऋण मेला) में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं-स्वयं सहायता समूह, ओडीओपी, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किये गये। इस मेले में जनपद के विभिन्न बैंको के शाखाओं द्वारा 4592 लाभार्थियों को कुल 101 करोड़ के ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किये गये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लंबित ऋण आवेदनों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि माह नवम्बर 2021 तक लक्ष्य के अनुरूप ऋण आवेदन पत्रों को निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्हाेंने बैंक के अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों को विशेष ध्यान देते हुए समय से निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि लाभार्थी द्वारा लगाये गये छोटे प्लॉण्ट से 4-5 लोगों को रोजगार के साथ उस क्षेत्र का विकास भी हो जाता है।

 मेगा क्रेडिट कैम्प में मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग येाजना के तहत ममता पाण्डेय को 03.लाख रूपये का ऋण स्वीकृत पत्र तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत गीता देवी, बबिता सिंह, रूबी देवी, गुफरान, विपिन कुमार एवं हरि लाल को 10-10 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र व बृजमोहन को 05 लाख का ऋण सवीकृति पत्र,  अखिलेश वर्मा को 06 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र एवं दुर्गेश कुमार मिश्र को 02 लाख रूपये का ऋ़ण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।  
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक, उपायुक्त स्वतः रोजगार, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, उप आयुक्त जिला उद्योग केन्द्र एवं जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सीएचसी सिराथू में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लॉण्ट का डीएम ने किया निरीक्षण 

जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू में नवनिर्मित आूक्सीजन प्लॉन्ट का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लाण्ट के शेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...