Skip to main content

विकास कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न


कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस, बाटमाप, सिचांई, कृषि, लघु सिचांई, पीडब्ल्यूडी, गोसंरक्षण, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी आवास, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, लोक निर्माण, सेतु निगम, पीएमजीएसवाई, जल निगम, सीएनडीएस, राजकीय निर्माण निगम, जिलापूर्ति, मत्स्य पालन, जिला उद्यान, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, आईसीडीएस एवं दुग्ध विकास विभाग सहित अन्य विभागों की बिन्दुवार समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यो को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है, साथ ही साथ उन्होने कार्यो में लापरवाही या उदाशीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये है।

गोसंरक्षण केन्द्रों कि की समीक्षा


कौशाम्बी जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंशों को गोसंरक्षण केन्द्रों में संरक्षित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण कराये जाने एवं पालतू पशुओं की टैंगिंग कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होने यह भी निर्देशित किया है कि कोई भी निराश्रित गोवंश खुला इधर-उधर न घूमने पाये। उन्होंने गोसंरक्षण केन्द्रों में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा, पानी की व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए डॉ0 हिन्द प्रकाश मणि को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जननी सुरक्षा, टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराये जाने का भी निर्देश दिया है। विद्युत विभाग के कार्यांे की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों सहित पंचायत भवनों एवं विद्यालयांे के बकाया विद्युत बिल का भुगतान कराने का निर्देश संबंधित को दिया है। श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गांव-गांव में कैम्प लागाकर सभी श्रमिकों का पंजीकरण कराये जाने का निर्देश श्रम प्रवर्तन अधिकारी को दिया है। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी की समीक्षा के दौरान उन्होने चयनित लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रान्सफर करने का निर्देश दिया है। कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराये जाने एवं आधार फीडिंग कराये जाने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित किसानों की क्षतिग्रस्त फसल की भरपाई करने का निर्देश बीमा कंपनी को दिया है। कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए उन्होने स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित कराये जाने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दिया है। उन्होंने वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, सामूहिक विवाह की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित आवेदन पत्रों को जांच कर उनको तत्काल फीड कराये जाने का निर्देश दिया है। आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय से कराये जाने का निर्देश दिया है। एन0आर0एल0एम0 की समीक्षा के दौरान उन्होंने महिलाओं के समूह गठित कराये जाने का निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया है। सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पीएन चतुर्वेदी, परियोजना निर्देशक सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...