Skip to main content

महिलायें अपनी शक्तियों को पहचानेे- सदस्या

 जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण


कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में लगाये जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाये जाने का निर्देश दिये हैं। ठेकेदारों द्वारा बताया गया कि उपकरण कानपुर से शीघ्र आ जाएगा, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कानपुर जाकर उपकरण लाने एवं प्लॉट के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जे0 ई0 को निर्देश दिये कि मौके पर रहकर कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पाइपलाइन के कार्य में भी तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिये है।  


सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न
महिलायें अपनी शक्तियों को पहचानेे- सदस्या

कौशाम्बी सदस्या उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ऊषारानी गौतम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

 सदस्या ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में महिलाओं को पूजा जाता है। जब तक महिलायें स्वयं को नहीं जानेगी तब तक वह अपने शक्तियों को नहीं पहचानेगीं। उन्होंने कहा कि महिलायें कोई समस्या हो तो महिला थाना में जाकर अपनी समस्या का समाधान करा सकती हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनायें जैसे-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व कन्या सुमंगला योजनाओं सहित आदि योजना संचालित की गयी है। उन्होंने महिलाओं से अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए कार्य करने की अपेक्षा प्रकट की, जिससे वे अपने कार्य को कुशलता पूर्वक कर सकें। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा कई योजनायें महिलाओं को केन्द्रित करते हुए ही संचालित की गयी है। जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, महिलाओं को ही उनकेे नाम पर आवंटित किया जाता है। उन्होने  कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका लाभ ले सकें। उन्होने महिला ग्राम प्रधानों से कहा कि वे ग्राम सभाओं की बैठक एवं बी0डी0ओ0, सी0डी0ओ0 या उनके यहां बैठक होती है तो वे स्वयं उपस्थित रहें तथा अपने कार्यों को पूरी जानकारी रखते हुए सम्पादित करें। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूह में महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। 

कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर क्राइम से सतर्क रहने, दहेज उत्पीड़न, महिलाओ को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी, महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों, मिशन शक्ति अभियान सहित आदि की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

    

बाल सेवा योजना  के अंतर्गत 24 बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

कौशाम्बी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जनपद के कुल 24 बच्चो को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया गया तत्पश्चातविधायक मंझनपुर लाल बहादुर एवं जिलाधिकारी द्वारा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जनपद के ऐसे कुल 24 बच्चों जिनके माता/पिता अथवा दोनो की कोविड-19 महामारी संक्रमण से मृत्यु हो गयी थी। उन्हें स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किये गये। 

इस योजना के तहत ऐसे बच्चों जिनके माता/पिता अथवा दोनो की कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु हो गयी है उनके भरण पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था हेतु 04 हजार रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहयोग के रूप में दिया जाता है।


49 नव नियुक्ति सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये

कौशाम्बी विधायक मंझनपुर लाल बहादुर एवं जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जनपद में 49 नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर मा0 विधायक ने नव नियुक्ति शिक्षकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आप बच्चो के भाग्य के निर्माता हैं। उन्होंने अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश व देश को प्रगति के पथ पर ले जायें। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में प्रथम भूमिका अध्यापक की होती है, इसलिए बच्चो को अच्छी शिक्षा प्रदान करते हुए उनका मार्गदर्शन कर उन्हे सफल बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मुख्य
विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह, संचालक रमेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 


प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को किया गया राशन वितरण


कौशाम्बी विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने शुक्रवार को ग्राम गौरा (ओसा) में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र राशन लाभार्थियों को बैग सहित निःशुल्क राशन का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलापूर्ति अधिकारी अमित तिवारी, कोटेदार महेश कुमार राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक म मन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों ...

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

पोषण माह में जिलेभर में होंगी जागरूकता गतिविधियां, ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर जोर

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश पर जनपद कौशाम्बी में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। राज्य परियोजना निदेशक, पोषण अभियान, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में यह अभियान मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘सुपोषित भारत’ के विजन को साकार करना है। इस वर्ष पोषण माह की मुख्य थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत पोषण, देखभाल एवं बाल विकास के लिए सामुदायिक नेतृत्व वाली गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थापित करने, जनसामान्य में इनके प्रति स्वामित्व एवं जवाबदेही की भावना विकसित करने तथा पोषण माह की पांच प्रमुख थीम पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक रूप से पोषण मेला, रेसिपी प्रदर्शन, प्...