Skip to main content

 

ओ लेवल एवं सी.सी.सी कंप्यूटर प्रशिक्षण करने हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

कौशाम्बी अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतीयों को ओ लेवल एवं ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण करने हेतु ऑनलाइन आवेदन किए जाने की तिथि 15 जुलाई 2021 से 25 जुलाई 2021 तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट http.obc computertraining.upsdc.gov.in index.aspx पर दिए गए लिंक के माध्यम से इच्छुक युवक-युवती ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु दिशा-निर्देश वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। ज्ञात हो कि आवेदन करने के उपरांत ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति प्रिंटआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों सहित कार्यालय संख्या 27 जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कौशाम्बी विकास भवन में अंतिम तिथि 25 जुलाई 2021 समय 5:00 तक अनिवार्य रूप से जमा किया जाना है। निर्धारित तिथि तक आवेदन प्राप्त न होने की स्थिति में कंप्यूटर प्रशिक्षण चयन हेतु विचार नहीं किया जाएगा।


सरकारी, अर्द्ध सरकारी बिल्डिंग एवं सभी सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग पर रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग लगाए 

कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में 16 जुलाई से 22 जुलाई 2021 तक संचालित हो रहे भूजल सप्ताह के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के प्रत्येक विकास खंडों व ग्राम पंचायतों में जनपद अधिकारियों कर्मचारियों तथा सम्मानित ग्राम प्रधानों के सहयोग से आम जन व कृषकों को जल संचयन के लाभ व जल स्तर में वृद्धि के तौर तरीके के विषय में विस्तार से जानकारी दी जाए। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी बिल्डिंग एवं सभी सरकारी स्कूलों की बिल्डिंग पर रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाए जाने हेतु स्टीमेट बनाकर एक हफ्ते में कार्य प्रारंभ करा दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने तालाबों की सफाई कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता गौरी शंकर गुप्ता एवं भू-गर्भ विभाग के प्राविधिक सहायक विपुल श्रीवास्तव वनाधिकारी आरएस यादव सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...