पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न
कौशाम्बी मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। जो पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे वर्षा होने में मदद तथा वातावरण में मदद तथा वातावरण में घुले हुए कार्बन डाइऑक्साइड गैसों सहित अन्य देशों में हमारे जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से भी बचाते हैं। साथ साथ प्राणवायु ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं। वृक्षों से अनेक प्रकार की जड़ी बूटियों भी प्राप्त होती है। जो मनुष्य के जीवन में काम आती है। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण होते हैं, वृक्ष वातावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी परियोजना निदेशक जिला विकास अधिकारी समस्त खंड विकास अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment