Skip to main content

 सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान एवं महिलाओं की उन्नति के लिए कृत संकल्प- डीप्टी सीएम

कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सोमवार को जिला पंचायत भवन मंझनपुर में नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती कल्पना सोनकर को अध्यक्ष पद की शपथ दिलायी। उन्होंने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को शुभकामनायें देते हुए आशा व्यक्त की कि जनपद के सर्वांगीण विकास में उनका सहयोग सदैव प्राप्त होता रहेगा। आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान एवं महिलाओं की उन्नति एवं सम्मान के लिए कृत संकल्प है। उन्होने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धान्त पर कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि उनकी सरकार हर समय जनता के साथ खड़ी है, जनता की समस्याओं का समाधान एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा आम जनमानस को बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु निरन्तर कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर ने कहा कि जनपद के विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहेंगी तथा जनपद को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने में अपने कर्तब्यों एवं दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यो को सम्पादित करेंगी। इस अवसर पर सांसद विनोद सोनकर, विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, मा0 विधायक सिराथू शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, विधायक चायल संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्षा अनीता त्रिपाठी, प्रेम चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी मनोज सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे।   




Comments

Popular posts from this blog

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक म मन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों ...

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

पोषण माह में जिलेभर में होंगी जागरूकता गतिविधियां, ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर जोर

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश पर जनपद कौशाम्बी में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। राज्य परियोजना निदेशक, पोषण अभियान, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में यह अभियान मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘सुपोषित भारत’ के विजन को साकार करना है। इस वर्ष पोषण माह की मुख्य थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत पोषण, देखभाल एवं बाल विकास के लिए सामुदायिक नेतृत्व वाली गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थापित करने, जनसामान्य में इनके प्रति स्वामित्व एवं जवाबदेही की भावना विकसित करने तथा पोषण माह की पांच प्रमुख थीम पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक रूप से पोषण मेला, रेसिपी प्रदर्शन, प्...