Skip to main content

 जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियन्त्रण से बचाव हेतु जन जागरूकता वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना


कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर तक जाने वाली संचारी रोग नियन्त्रण एवं बचाव हेतु 01 जुलाई से प्रारम्भ होकर 31 जुलाई 2021 तक चलने वाले संचारी रोग नियन्त्रण एवं बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव में जाकर संचारी रोग नियन्त्रण एवं बचाव हेतु साफ-सफाई के बारे में लोगों को जागरूग करना है। यह प्रचार वैन गांव-गांव जाकर लोगों को-सभी को दिमागी बुखार, संचारी रोगों और कोरोना के प्रकोप से बचना और बचाना है, शौच के लिए शोचालय का ही प्रयोग करें, पूरी बांह के कपड़े पहने, हर तरफ साफ सफाई रखें, टायर फ्रिज और गमलें और कहीं पर भी पानी जमा न होने पाये, सूअर बाडे घर से दूर बनाये, बुखार हो तो तुरन्त सरकारी अस्पताल में इलाज करायें और कोरोना से भी करें सुरक्षा पूरी, 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी। हाथो की धुलाई साबुन से बार-बार हाथ या कोहनी से ही ढक कर छीकों हर बार के बारे में जागरूक करेगी।


जिलाधिकारी ने कादीपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने गुरूवार को कादीपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्तापूर्ण एंव समयबद्धता के साथ पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया है कि मटेरियल की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही ने बरतें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सिराथू प्रखर उत्तम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पीएन चतुर्वेदी, डॉ0 हिन्द प्रकाश मणि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


जिलाधिकारी ने फसल बीमा/प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने गुरूवार को 01 जुलाई 2021 से 07 जुलाई, 2021 तक मनाये जाने वाले फसल बीमा/प्रधानमंत्री फसल बीमा सप्ताह योजना वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस प्रचार वाहन का मुख्य उद्देश्य गांव-गाव जाकर लोगों को फसल बीमा/प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जागरूक करना एवं फसल बीमा कराने हेतु लोगों को प्रेरित करना है। यह प्रचार वाहन में 01 जुलाई से 07 जुलाई 2021 तक जनपद के सभी विकास खण्डों में जाकर लोेंगो को फसल बीमा कराने हेतु जागरूक करेगी एवं कृषकों की फसल बीमा संबंधी समस्याओं का निराकरण भी करेगी। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि ने बताया है कि किसान भाई अपनी फसल का बीमा जनपद के किसी भी नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र एवं अपने बैंक खाते से करवा सकते है। इस अभियान के अन्तर्गत जो बैंक शाखा एवं सहज जन सेवा केन्द्र अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा करेंगी उनको प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जायेगा। 


Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...