मलिन बस्तियों में विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई कराए जाने का दिया निर्देश- डीएम
कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं कोविड-19 टीकाकरण अभियान के संबंध में ग्राम प्रधानों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को अभियान चलाकर लोगों के घर-घर जाकर कोई टीकाकरण हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड टीकाकरण शत प्रतिशत अनिवार्य है, यह टीकाकरण निशुल्क है, इस टीके से लोग पूरी तरह सुरक्षित है, टीकाकरण के संबंध में फैलने वाली खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने कोविड महामारी की तीसरी लहर से बचाव हेतु ग्राम प्रधानों को अभियान चलाकर सभी लोगों का टीकाकरण करवाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण एवं बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने नालियों को ढकने, खुली नालियों की साफ-सफाई ठीक ढंग से कराए जाने एवं जल जमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां पर जल जमाव न होने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया है। ग्राम प्रधानों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय को साफ सुथरा रखने एवं जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने मलिन बस्तियों में विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई कराए जाने का निर्देश दिया है। विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने कहा कि कोरोना निशुल्क है। सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव गांव में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। जहां पर लोग टीकाकरण करा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन चतुर्वेदी ने कहा कि 1 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 तक विशेष नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान 12 जुलाई 2021 से 25 जुलाई 2021 तक चलाया जाना है। जिसमें आशा बहू घर घर भ्रमण करके बुखार क्षयरोगियों के लक्षण वाले लोगों की सूची बनाएगी। इसके साथ-साथ जन्म मृत्यु पंजीकरण कुपोषित बच्चों की सूची दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग हुए लोगों के विषय में जानकारी प्राप्त करेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment