45 वर्ष से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन लगवाने के बाद मिलेगा राशन
कौशाम्बी जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक करते हुए जनपद में टीकाकरण की धीमी प्रगति पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सभी एम.ओ.आ.ईसी को फटकार लगाते हुए इसके प्रचार प्रसार में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से आदेशित किया है कि आशा, ए.एन.एम, आंगनबाड़ियों के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण लगवाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव कस्बे व बाजारों में प्रचार प्रसार कर के जिन क्षेत्रों में नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक केंद्रों पर पहुंचाकर टीकाकरण करवाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन चतुर्वेदी को निर्देशित किया है कि सभी विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों समस्त एडीओ पंचायत अधिकारियों ग्राम विकास अधिकारियों सभी नगर पंचायत व नगर पालिका के समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित कर के टीकाकरण में सहयोग लेकर मानक के अनुरूप व्यक्तियों को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह राशन उठान करने वाले कोटेदारों को निर्देशित करें कि 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को तभी राशन दिया जाए जबतक वह कोविड-19 का टीकाकरण नहीं लगवा लेते। तब तक राशन न दिया जाए। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने वैक्सीन कोल्ड चैन रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिलाधिकारी विनय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी एन चतुर्वेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इंद्र प्रकाशमणि, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अरुण पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी गोपाल जी ओझा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।जल संचयन एवं संरक्षण की कार्य योजना तैयार करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
कौशाम्बी जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह ने जनपद में भूजल संसाधनों की सुरक्षा संरक्षण प्रबंधन की कार्य योजना बनाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनपद के विभिन्न शासकीय/अर्ध शासकीय भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाए। सभी सरकारी भवनों प्राथमिक विद्यालयों पंचायत भवनों आदि में जल संरक्षण के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी गौशालाओं में वृक्षारोपण करने के लिए समस्त खंड विकास अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में पीपल, बरगद, पाखर एवं सहजन आदि के वृक्षों का रोपण करें। जिलाधिकारी ने अलवारा झील की कार्य योजना में बताया कि 5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वृक्षारोपण कराए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में स्थापित तालाबों के किनारे वृक्षारोपण कराए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव कस्बों में स्थित तालाबों पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाते हुए व साफ सफाई कर जीर्णोद्धार कराने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, जिला परियोजना निदेशक लक्ष्मण प्रसाद, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment