पुलिस ने पशु तस्करों पर किया गैंगेस्टर की कार्रवाई
कौशाम्बी पशु तस्करी के गोरख धंधे में संलिप्त दो पशु तस्करों पर शिकंजा कसते हुए रविवार को महेवाघाट पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। आरोपित तस्कर दोआबा से बेजुबान मवेशियों की तस्करी कर उन्हें वध के लिए कलकत्ता व बिहार भेजते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो कि दोआबा के रास्ते पशु तस्करी करने वाले तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने पशु तस्कर नौशाद पुत्र मोहम्मद सैफ निवासी हटवा पूरामुफ्ती, मोहम्मद हसनैन पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी सिहोरी कोखराज के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपित पशु तस्कर बेजुबानों को गैर प्रांत वध के लिए भेजने का काम करते है। इनके खिलाफ महेवाघाट के साथ कोखराज, पूरामुफ्ती आदि थानों में तस्करी के कई मामले दर्ज है।
डॉक्टर व स्टाफ को जिला अस्पताल में बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी जिला अस्पताल के एसएनसीयू कक्ष में सोमवार की दोपहर युवकों ने मामूली बात पर डॉक्टर व स्टाफ बेरहमी से पीट कर घायल दिया। हंगामा करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए बेखौफ होकर भाग निकले। चिकित्सक पर हमले की भनक लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी का फुटेज खंगालने का प्रयास किया पर सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले। पुलिस ने पीड़ित चिकित्सक से तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मालूम हो कि डॉ. निखिल धवन बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उनकी तैनाती जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में है। सोमवार को वह एसएनसीयू कक्ष में स्टाफ नर्स व सहयोगियों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान पहले दो अज्ञात लोग पहुंचे और बच्चों के इलाज में लापरवाही करने की बात करते हुए भिड़ गए। इसके बाद करीब एक दर्जन हमलावर और पहुंच गए। अस्पताल में घुसकर हमलावरों ने डॉ. निखिल धवन के साथ स्टाफ नर्स मीनाक्षी देवी, आनंद, आरती, शीला के साथ गार्ड बृजेश व स्वीपर अजय को भी पीट दिया। सीएमसी विंग की तीसरी मंजिल में चिकित्सक के साथ मारपीट व हंगामा करने के बाद हमलावर फरार हो गए। हमलावर कहां के थे और कहां चले गए। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। पीड़ित चिकित्सक ने मामले की जानकारी सीएमएस डॉ. दीपक सेठ के साथ साथी चिकित्सकों को दी तो जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीड़ित चिकित्सक से तहरीर लेने के बाद हमलावरों की तलाश के लिए अस्पताल लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालने का प्रयास किया पर, अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। सीएमएस ने बताया कि मामले की शिकायत की जा चुकी है पुलिस आरोपितों की तलाश जारी है।
नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी
कौशाम्बी करारी कोतवाली के भैलामकदूमपुर गांव के एक युवक को जालसाज ने तीन लाख का चूना लगा दिया। साल भर पहले नौकरी दिलाने केनाम पर रकम ऐंठ लिया। नौकरी नहीं मिलने पर युवक ने आरोपितों से रकम वापस करने को कहा तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। रविवार को पीड़ित युवक की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि भैला मकदूमपुर निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र बुदुल ने बताया कि साल भर पहले अयोध्या के अजय कुमार पुत्र परशुराम व उसकेसाथी शैलेन्द्र रावत निवासी मिर्जापुर ने उसे नौकरी दिलाने का दिलासा दिलाया। इसके बाद तीन लाख रुपये ले लिया। एक साल का समय बीतने के बाद जब रकम नहीं मिली तो युवक ने फरेबियों से रकम वापस मांगी। इस पर तो पहले आरेपित युवक टाल मटोल करते रहे। युवक ने दोबारा रकम मांगा तो आरोपितो ने देने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रकम डूबती देख पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत करारी पुलिस से की। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही है।
अस्पताल संचालक के खिलाफ एफ. आई.आर
कौशाम्बी सराय की कोतवाली के बसुहार गांव के एक युवक ने बेनी राम कटरा बाजार में संचालित निजी अस्पताल के संचालक चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवक का आरोप है कि उसकी मां के ऑपरेशन में चिकित्सक द्वारा लापरवाही बरती गई थी। जब उसने खिलाफत की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि बसुहार निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि उसने बीमार मां का इलाज कराने के लिए उसे न्यू नवजीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। चिकित्सक ने बच्चेदानी के ऑपरेशन की बात कही। इसके बाद लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर पीड़ित ने अस्पताल पहुंची विरोध किया तो चिकित्सक ने उसे जान से मारने की धमकी दी ।कहा कि उसे जो करना था वह कर दिया है। घर पहुंचे युवक ने आपबीती परिजनों को बताने के बाद थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित युवक ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर रविवार को पुलिस ने आरोपी चिकित्सक डॉ सिद्दीकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मां-भतीजी को पीटकर किया लहूलुहान
कौशाम्बी कोखराज कोतवाली के कसिया पश्चिम गांव में सोमवार की सुबह महिलाओं के विवाद में बेटे ने मां और भतीजी को बेरहमी से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया। मारपीट देख गांव के अन्य लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीण ने भी बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार कराने के बाद तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि कसिया पश्चिम निवासी पार्वती पत्नी रत्तु ने बताया कि बहू बेटे उसकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। आए दिन बहू विवाद करने के लिए आमदा रहती है। सोमवार की सुबह नोंक झोंक के बाद बेटे व बहू ने पार्वती व नातिन रवीना को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को बीच-बचाव करने पर आरोपित कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी गांव का युवक
कौशाम्बी सराय के कोतवाली इलाके के एक गांव में सप्ताह भर पहले घर से बाहर निकली किशोरी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने सभी संभावित जगहों पर उसकी तलाश की। तलाशी के दौरान पता चला कि पड़ोसी गांव का एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने सोमवार को थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने की तहरीर दी। ज्ञात हो कि इलाके के एक गांव का युवक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसकी 17 वर्षीय बेटी 2 मार्च को घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान व संदिग्ध दशा में लापता हो गई। देर रात तक कर वापस न लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने सभी संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की। तलाश के दौरान पता चला पड़ोसी गांव के एक युवक ने किशोरी को मोबाइल फोन से बुलाया और भगा ले गया। सोमवार को थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस किशोरी की छानबीन में जुट गई है।
प्रेमी युगल की तलाश शुरू, फरार
कौशाम्बी कोखराज इलाके के एक गांव की किशोरी को पड़ोसी गांव का एक युवक भगा ले गया। सोमवार की शाम किशोरी घर से खेत की ओर जाने के बहाने निकली थी। देर रात किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। इसके बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। दूसरे दिन पता चला कि पड़ोसी गांव का युवक साथ देखा गया था। खोजबीन के बाद पीड़ित पिता थाने पहुंचा मामले के नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता से तहरीर लेकर पुलिस प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment