अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश जगह-जगह पर जाकर महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में प्रचार प्रसार करना है साथ ही साथ उन्होंने दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल भी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार सहित जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान सहित अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।निर्माण के चलते पैगंबरपुर महागांव रेल फाटक रहेगा बंद
कौशाम्बी जी.एम.आर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर नागाराजू के. एम. ने बताया कि जी.एम.आर. प्रयागराज से कानपुर तक रेल लाइन निर्माण का कार्य कर रही है। परियोजना का कार्य इन दिनों पैगंबरपुर महगांव रेलवे लाइन पर चल रहा है। यह कार्य 10 मार्च से 3 मार्च तक चलेगा। इस दौरान पैगंबरपुर महा गांव रेलवे क्रॉसिंग पूरी तरह बंद रहेगी। बताया कि इस दौरान यहां से गुजरने वाले लोग निकट लोकीपुर रोड एवं LC 8 के अंदर पास से होकर रेल लाइन पार कर सकते हैं।15 मार्च को आईटीआई रोजगार मेले का आयोजन
कौशाम्बी जिला सेवायोजन अधिकारी गौतम घोष ने बताया है कि दिनांक 15 दिन 2021 को राजकीय आईटीआई मंझनपुर कौशांबी का परिसर में एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 15 कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों हेतु चयन की कार्रवाई की जाएगी। इस मेले में प्रमुखता सिस्कोएक्वा, मगध एग्रोटेक, जय कृषक एग्रीप्लांट लिमिटेड, मेक ऑर्गेनिक इंडिया, विनूथना फर्टिलाइजर्स, जी-4 सिक्योरिटी जैसी बहुत सारी कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु इस कार्यालय की वेबसाइट sewayojan.nic.in अथवा ncs.gov.in पर पंजीयन करना अनिवार्य है।दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल किया वितरण
कौशाम्बी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांग महिलाओं को ट्राई साइकिल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र महिलाओं को दिया जाए कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाएं निशुल्क है इसमें किसी को भी पैसा देने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार सहित जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान सहित अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को किया गया सम्मानित
कौशांबी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय जी ने कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने सभागार में उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सुरक्षा, नारी स्वालंबन एवं उनके आत्मसम्मान व सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान एवं उनके विकास के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विगत 4 वर्षों में सरकार ने राजकीय बालिका विद्यालय की स्थापना के साथ साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाते हुए सराहनीय कार्य किया है। कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान एवं स्थान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार बैंक सखी के माध्यम से महिला समूह को तेजी से बढ़ा रही है। जिसके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना प्रत्येक थानों में की है। जिसमें महिलाएं अपनी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करा सकती हैं। साथ ही साथ केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रत्येक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी करती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शक्तिराय, आराधना शंखनाद एवं अल्पसंख्यक अधिकारी सुनीता भंडार सहित अन्य विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी तरह से छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए खेलकूद सामग्री किट का भी वितरण किया। इस अवसर पर विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को विकास के लिए संचालित योजनाओं के साथ-साथ गरीब असहाय एवं मजबूर कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भी आयोजन कर रही है। इस अवसर पर सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रसर हैं। चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है।जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के महिलाओं तक पहुंचाई जा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।
साल भर के बाद दर्ज हुई एफआईआर
कौशाम्बी कड़ाधाम कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती को अगवा कर दिल्ली ले जाने के बाद युवकों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुराचार किया था। इसके बाद युवती को गांव छोड़कर फरार हो गए थे। अदालत के आदेश पर साल भर बाद शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ज्ञात हो कि कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती को करीब एक वर्ष पहले शादी का झांसा देकर गांव का युवक भगा ले गया। इसके बाद रिश्तेदार के घर दिल्ली ले जाकर बंधक बना लिया। वहां साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुराचार किया। पखवाड़े भर मनमानी करने के बाद आरोपित युवती को गांव छोड़कर भाग निकले। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि नामजद शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। घटना के साल भर बाद अदालत के आदेश पर शनिवार को कड़ा धाम थाने की पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
जिलाधिकारी ने टॉस जीतकर पहले की बल्लेबाजी
कौशाम्बी जनपद मुख्यालय मंझनपुर के पास टेवां गांव स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला प्रशासन और बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम के बीच फ्रैंडली क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जिला प्रशासन की टीम ने बीओबी को करारी शिकस्त दी। जिला प्रशासन टीम के शतकवीर सीओ चायल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पता हो कि जिला प्रशासन की टीम के कप्तान जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 186 रनों का स्कोर खड़ा किया। सीओ चायल श्यामकांत ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शतक मारा, जबकि डीएम व एसडीएम सिटी दस-दस रनों का ही योगदान दे सके। जवाब में उतरी बीओबी की टीम 150 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। जिला प्रशासन टीम के मैच जीतने पर सीओ चायल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। डीएम ने बताया कि मैच का उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों का तनाव मुक्त करना था।
हाईटेंशन करंट की तार छूने से युवक की हुई मौत
बहन के घर फतेहपुर गए कौशाम्बी जनपद निवासी एक युवक की रविवार दोपहर करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। ज्ञात हो कि कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के बक्शी का पुरवा (सौरई बुजुर्ग) गांव का राजकुमार (20) पुत्र छेदीलाल उत्तराखंड में रहता था। वहीं प्राइवेट नौकरी करता था। महीने भर पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद वह घर चला आया था। रविवार को राजकुमार बहन के घर फतेहपुर जिले के प्रेम नगर गया था। दोपहर को किसी काम से बहन के घर की छत पर गया। वहां ऊपर से हाईटेंशन बिजली का तार गुजरा था। इसी को छूने से करंट की चपेट में आकर राजकुमार की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को दिलासा देने के लिए घर पर पड़ोसियों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई।
अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए घाट का रास्ता खुदवाया
पिपरी कोतवाली के यमुना नदी से बालू की अवैध निकासी को रोकने के लिए चौकी इंचार्ज लोधौर ने रविवार को जेसीबी से घाट का रास्ता खुदवाया। पता हो कि यमुना नदी के घाटों पर रोक के बावजूद माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। रात के अंधेरे में अवैध खनन होता है। पुलिस की रोक के बाद भी सेंवढ़ा, तकिया और रसूलपुर ब्यूर घाट पर खनन चल रहा था। इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज लोधौर को मिली। उन्होंने ने रविवार को सेंवढ़ा घाट जाने वाले रास्ते को जेसीबी से खुदवा दिया। लगभग एक माह पहले भी इन घाट के रास्तों को पुलिस ने बंद कराया था। फिर भी माफियाओं ने अपने स्तर से चालू कर लिया था। लोधौर पुलिस ने जेसीबी से घाट के रास्ते में गड्ढा कराकर फिर बंद करवा दिया है।



Comments
Post a Comment