सब्जी व्यापारी से लूटें हजारों रुपए
कौशाम्बी पुरामुफ्ती कोतवाली के बेगमपुर के पास शनिवार को भंवर में मुंडेरा मंडी जा रहे सब्जी व्यापारी से बदमाशों ने 50 हजार रुपए लूट लिया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में व्यापारियों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मालूम हो कि गोविंदपुर तेवारा गांव निवासी रामचंद्र पुत्र ननकू लाल मुंडेरा मंडी में आढत का काम करता है। शनिवार भोर वह मुंडेरा मंडी जा रहा था। इसी दौरान बेगमपुर गांव के समीप 4 बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली। रामचंद्र के अनुसार बदमाशों ने उसकी जेब में रखा 50 हजार रुपए लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों ने उसका हाथ पैर तोड़ कर अधमरा कर दिया घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया परिजनों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रेमी और बेटे को जहर खिला खुद भी खाया
कौशाम्बी कोखराज के एक गांव में धोखे से प्रेमिका ने अपने प्रेमी व बेटे को जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद खुद जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे की हालत ठीक है। प्रेमिका व प्रेमी को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया है। पता हो कि कोखराज के एक गांव की एक युवती के शादी के बाद पति से संबंध बिगड़ने पर मायके में चार साल के बेटे के साथ रह रही थी। पड़ोस के गांव में युवती की रिश्तेदारी है। इसी दौरान उसके युवक से मधुर संबंध हो गए। युवक महाराष्ट्र के मालेगांव में काम करता था। हाल ही में वह अपने गांव आया था। युवती उससे मिलने अपने बेटे के साथ पहुंच गई। शनिवार की दोपहर को युवती ने युवक पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाया। युवक आनाकानी कर रहा था। इससे नाराज होकर युवती ने जहरीला पदार्थ पहले प्रेमी को पिलाया, इसके बाद मासूम (4)बेटे को पिला दिया। इसके बाद युवती ने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे की हालत सामान्य थी। युवक व युवती की हालत गंभीर थी। दोनों को एसआरएन अस्पताल (प्रयागराज) रेफर कर दिया गया है।
पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई
कौशाम्बी कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने मंझनपुर में शनिवार को बैठक कर पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह चुनाव की तैयारी में लग जाएं। मुख्य अतिथि मसकूर उस्मानी ने कहा कि समाज अब सारी पार्टियों को समझ चुका है। इसका नतीजा आने वाले निकाय चुनाव में दिखाई देगा। कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव हंजला उस्मानी ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन तमजीद अहमद, जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी, मो शाहिद सिद्दीकी, जिला महासचिव मिस्बहुल ऐन, संजू मिश्रा, अली अहमद, मकसूद कुरैशी, कैसर अब्बास, तौकीर सिद्दीकी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment