विधायक मंझनपुर एवं डीएम ने स्ट्रीट वेंडरों को वितरित किया प्रमाण पत्र
कौशाम्बी विधायक मंझनपुर लाल बहादुर एवं जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह शनिवार को नगर पंचायत करारी पहुंचकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लगाए गए शिविर में 25 स्ट्रीट वेंडरों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर विधायक ने स्ट्रीट वेंडरों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी, पटरी खोमचे एवं ठेले सहित अन्य पटरियों पर दुकान लगाने वाले लोगों को इस योजना के तहत 10 हजार रुपए का लोन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान छोटे-छोटे दुकानदारों को हुई आर्थिक परेशानियों को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार ने इनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से छोटे दुकानदार 10 हजार का लोन लेकर अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं।इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने इस योजना का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ ले जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ प्राप्त करके छोटी-छोटी किस्तों में पैसा आसानी से जमा करके अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। इसी प्रकार विधायक मंझनपुर लाल बहादुर एवं जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंझनपुर के 110 स्ट्रीट वेंडरों को प्रमाण पत्र वितरित किया इस अवसर पर अतिरिक्त जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, पीओ डूडा, कामरान अकमल, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्र
, सहित नगर पालिका के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
विधायक ने संचारी रोग नियंत्रण रैली को किया रवाना
कौशाम्बी विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों व कर्मचारियों द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में से रवाना होकर नगर पालिका परिषद कार्यालय मंझनपुर में समाप्त होने वाले रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव हेतु जागरूक करना है। यह अभियान 1 मार्च से आरंभ होकर 31 मार्च 2021 तक चलेगा
। इस अवसर पर अतिरिक्त जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्र सहित नगर पालिका के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment