Skip to main content

 


मतदान कर्मिको की निर्वाचन प्रक्रिया में है महत्वपूर्ण भूमिका : डीएम

कौशाम्बी जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जोनल मजिस्ट्रेटों/ सेक्टर मजिस्ट्रेटों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को जिला पंचायत स्थित रत्नावली सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रशिक्षण ले रहे मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में आप सभी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जितनी स्वच्छता, तन्मयता एवं मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे उतना ही अच्छे ढंग से अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए निर्वाचन कार्य को सकुशल ढंग से संपन्न करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे हुए सभी लोगों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। मतदान के दिन कोई समस्या न आए इसलिए अच्छे ढंग से प्रशिक्षण को प्राप्त करें तथा प्रशिक्षण में बताए जा रहे अपने कार्य से संबंधित बिंदुओं को अपनी डायरी में नोट भी कर ले और उसका मन एवं चिंतन भी करें। कहीं पर भी कोई बात समझ में न आ रही हो तो तत्काल उसके बारे में जानकारी प्राप्त करें। जिससे कि मतदान के दिन किसी भी तरह की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी भी गलती बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए प्रशिक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरतें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी मतदान कार्मिक जिनकी मतदान में ड्यूटी लगी है समय से उपस्थित होकर प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करें। प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी अपर निर्वाचन अधिकारी मनोज, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता तीनों तहसीलों के उप जिला अधिकारीगणों सहित अन्य एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक म मन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों ...

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

पोषण माह में जिलेभर में होंगी जागरूकता गतिविधियां, ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर जोर

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश पर जनपद कौशाम्बी में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। राज्य परियोजना निदेशक, पोषण अभियान, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में यह अभियान मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘सुपोषित भारत’ के विजन को साकार करना है। इस वर्ष पोषण माह की मुख्य थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत पोषण, देखभाल एवं बाल विकास के लिए सामुदायिक नेतृत्व वाली गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थापित करने, जनसामान्य में इनके प्रति स्वामित्व एवं जवाबदेही की भावना विकसित करने तथा पोषण माह की पांच प्रमुख थीम पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक रूप से पोषण मेला, रेसिपी प्रदर्शन, प्...