Skip to main content


 

होली एवं शबे बरात के त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से मनाये 

कौशाम्बी डीएम अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में होली एवं शबे बरात के त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से मनाये जाने हेतु जनपद के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने होली के मद्देनजर जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। बैठक में अधिशासी अधिकारी करारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि होली त्यौहार पर शस्त्र प्रदर्शन करने वालाें के शस्त्र निरस्त किये जायंगे। जिलाधिकारी ने 21 वर्ष की आयु तक के बच्चाें को शराब बेचने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों को कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मास्क लगाने एवं दो गज की दूरी बनाकर ही होली के पर्व को मनाये जानेे का निर्देश दिया है। उन्होने जनपद के संवेदनशील स्थलों पर कड़ी नजर बनाये रखने एवं आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। उन्होने कहा कि होली पर्व पर आसामाजिक तत्वों केा फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 28 और 29 मार्च को होली का त्यौहार पूरे जनपद में शान्ति और सौहार्द के साथ मनाया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर होली पर्व पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होने होलिका दहन वाले स्थानों की साफ-सफाई कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। उन्हेाने ढीले, लटकते एवं जर्जर विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराये जाने का निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिया है। उन्होने पानी की टंकियों के पाइप के लीकेज को तत्काल ठीक कराये जाने का निर्देश अधिशासी अभियंता जल निगम को दिया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि नवीन व विवादित स्थल पर होलिका दहन का प्रयास नहीं किया जायेगा। शरारती तत्वों द्वारा होलिका में छप्पर गुमटी/लकड़ी आदि डालते हुए पाये जाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होने कहा कि होलिका का दहन समय से ही किया जाय तथा धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाये। किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाई जाये ऐसे लोगों के मकान व घरों पर रंग व कीचड़ न फेंके जायें जो दूसरे सम्प्रदाय से तालुक रखते हैं। महिलाओं से अश्लील हरकत करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन ने सभी क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं अन्य लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर होली पर्व पर असामाजिक तत्वों को फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन न चलायें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर, सभी उपजिलाधिकारीगण, सभी पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, जिला आबकारी अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, सभी थाने के थानाध्यक्ष, जनपद के सम्भ्रान्त नागरिकगणों के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक म मन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों ...

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

पोषण माह में जिलेभर में होंगी जागरूकता गतिविधियां, ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर जोर

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश पर जनपद कौशाम्बी में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। राज्य परियोजना निदेशक, पोषण अभियान, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष सितंबर माह में यह अभियान मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘सुपोषित भारत’ के विजन को साकार करना है। इस वर्ष पोषण माह की मुख्य थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत पोषण, देखभाल एवं बाल विकास के लिए सामुदायिक नेतृत्व वाली गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थापित करने, जनसामान्य में इनके प्रति स्वामित्व एवं जवाबदेही की भावना विकसित करने तथा पोषण माह की पांच प्रमुख थीम पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक रूप से पोषण मेला, रेसिपी प्रदर्शन, प्...