जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न
कौशाम्बी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिक को सेवारत सैनिकों एवं उनकी विधवाओं की समस्याओं को समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता छम्य नहीं होगी। सैनिकों की समस्याओं को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल सुधीर कुमार चौधरी सहित भूतपूर्व सैनिकों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
कायाकल्प अवार्ड समारोह के अंतर्गत डाक्टरों को किया सम्मानित
कौशाम्बी जिला चिकित्सालय में बुधवार को आयोजित कायाकल्प अवार्ड समारोह में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर अधिकारियों में डॉक्टरों महिला डॉक्टरों सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। जिला अधिकारी ने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। जिससे समाज में अच्छा मैसेज जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को डॉक्टर समय-समय पर देखभाल करें। उन्हें खाना एवं दवाएं इत्यादि समय-समय पर उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी डॉक्टर ओपीडी में समय से बैठे और मरीजों को समय से देखें। मरीजों को दवाएं बाहर से लेने के लिए लिखें। कहा कि मरीजों के आसपास एवं अस्पताल परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अच्छा कार्य करने वाले डॉक्टर सौरभ सिंह, डॉ अरविंद कुमार कनौजिया, विजय शंकर, विनोद कुमार चौधरी, संजीव सिंह, शिव भूषण सिंह, इंद्र कुमार, देवेश कुमार सहित अन्य डॉक्टरों एवं महिला डॉक्टर दिव्या सागर, डॉ तरुणा सिंह, डॉ मीनाक्षी सिंह, डॉ रुचि सहित अन्य नर्सों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीपक सेठ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हिन्द प्रकाश मणि सहित डॉक्टर्स, नर्स एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment