Skip to main content

 

विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेरणा एप पर अपलोड करने का निर्देश : डीएम


कौशाम्बी जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं ऑपरेशन कायाकल्प की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीओ पंचायत चायल के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतते हुए पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प, प्रेरणा एक जिला एवं विकास खंड स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विद्यालयों का भ्रमण सपोर्टिव सुपरविजन एवं अकादमिक कार्यक्रमों का क्रियान्वयन शिक्षा के लिए डिजिटल पहल मानव संपदा समावेशी शिक्षा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, विद्यालयों का संविलियन, इंग्लिश मीडियम स्कूल, मध्यान्ह भोजन योजना सहित अन्य विषयों की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का प्रमाण पत्र बनवाने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया है। उन्होंने नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों एवं गांवों में खंड स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने विद्यालयों के शेष बचे सौंदरीयकरण के कार्य को 21 मार्च तक पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही जर्जर विद्यालय के ध्वस्तीकरण की करवाई को पूर्ण कराते हुए उनके धवस्तीकरण का निर्देश दिया। विद्यालय में पेयजल, विद्युत शौचालय, हैंडपंप रनिंग वाटर, इंटरलॉकिंग बाउंड्री वॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं को 31 मार्च तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों के सभी विद्यालयों में बनने वाले मध्यान्ह भोजन का नियमित निरीक्षण कर प्रत्येक दिन की रिपोर्ट प्रेरणा एक पर अपलोड करे। साथ ही साथ रसोइयों को मिलने वाले मानदेय का भुगतान भी 31 मार्च तक कराएं का निर्देश दिया है उन्होंने सभी छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलवाने हेतु कार्यवाही पूर्ण कराने का निर्देश दिया है इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी गोपाल जी ओझा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह एवं सभी खंड शिक्षा अधिकारी गण उपस्थित रहे।


आयुष्मान कार्ड नहीं बनाने पर पांच केंद्रों का निस्तारण करने का दिया निर्देश

कौशाम्बी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उद्यान सभागार में प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सत्यनारायण पुरखास, देवेंद्र चलोली, यशपाल कोसमईनम, बृजेश शुक्ला सिराथू एवं विकास जैन पश्चिम शरीरा सीएससी जन सेवा केंद्रों के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनने में सहयोग न देने पर इनके जनसेवा केंद्रों के निस्तारीकरण करने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ जिलाधिकारी ने अभियान में लापरवाही बरतने वाली आशा एवं आंगनबाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बताया कि योजना भारत सरकार की है। इसके अंतर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित परिवारों को प्रति वर्ष परिवार को पांच लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रत्येक लाभार्थी के पास गोल्डन कार्ड होना अनिवार्य है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी गोपाल जी ओझा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहेे।

Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...