Skip to main content

कौशाम्बी


ग्रामसभा की भूमि से हटवाया कब्जा, एसडीएम

कौशाम्बी सिराथू तहसील क्षेत्र के असकरनपुर मंगरोहनी गांव में ग्राम सभा की बेशकीमती भूमि खाली पड़ी हुई थी। इसमें कई लोगों ने दबंगई करके कब्जा कर लिया था। गांव के लोगों ने ही पखवारे भर पहले अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम सिराथू से की थी। एसडीएम प्रखर उत्तम ने मातहत कर्मचारियों को लगाकर जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। मालूम हो कि कुछ लोग चहारदीवार का निर्माण कराकर, छप्पर डालकर आदि तरीकों से कब्जा किया था। सोमवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कब्जा हटवा दिया। कब्जेदारों को चेताया कि दोबारा इस तरह की मनमानी करने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। कब्जेदारों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन, पुलिस की मौजूदगी के चलते उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। इसी क्षेत्र के सौरई खुर्द गांव में तालाब की भूमि पर भी कब्जा किया गया था। सोमवार को एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल-कानूनगो आदि ने पहुंचकर जेसीबी से अर्धनिर्मित मकान ढहवा दिया।


सीनियर सिटीजनों को लगाया कोरोना टीका 

कौशाम्बी कोरोना वैक्सीन का टीका सोमवार को दो सरकारी व एक निजी अस्पताल में लगना था। निजी अस्पताल में एक भी व्यक्ति को टीका नहीं लग सका, जबकि जिला अस्पताल में 65 और नेवादा पीएचसी में 85 लोगों को टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद सीनियर सिटीजनों को रेस्ट रूम में रखकर बाकायदा निगरानी की गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि यदि उन्हें कोई दिक्कत होती है तो वह तत्काल सूचना दें। इसके लिए उन्हें मोबाइल नंबर भी दिए गए थे। वृद्धों के साथ उनके परिजन भी आए थे। एहतियात बरतने की भी सलाह दी गई है। निजी अस्पताल में टीका लगवाने के लिए सोमवार को कोई गया ही नहीं। न ही टीका लगवाने के लिए किसी ने अपना पंजीकरण कराया। वहीं जिला अस्पताल व पीएचसी में लोगों ने टीका लगवाने के लिए अपना पंजीकरण कराया। सरकारी अस्पतालों में लोगों को नि:शुल्क टीका लगाया गया। वहीं निजी अस्पताल में टीका लगवाने के लिए 250 रुपये का शुल्क देना था।


महंगाई के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

कौशाम्बी पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी से खफा एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने जनपद मुख्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। चेताया कि महंगाई कम नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। मालूम हो कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकर्ता सोमवार सुबह जिलाध्यक्ष परवेज महमूद की अगुवाई में डायट मैदान से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा मनमाना टैक्स वसूला जा रहा है। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। गरीब-किसान सभी खून के आंसू रो रहे हैं। समाज का कोई भी तबका भाजपा सरकार से खुश नहीं है। संगठन मंत्री सरदार हुसैन उर्फ नैयर रिजवी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। मादी, योगी सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। इन सरकारों का आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। इस मौके पर हाजी कुरैश जाफरी, एमएम मेंहदी, एहतेशामुल हक, आफताब अहमद, शिवराज भारतीय, हाजी शमीम बाबा आदि मौजूद रहे।


सीएचसी में एक नवजात लावारिस मिली

कौशाम्बी सरायआकिल कोतवाली के भगौतीगंज मोहल्ला स्थित सीएचसी परिसर में रविवार रात लावारिस हालत में नवजात बच्ची पड़ी मिली। एम्बुलेंस चालक ने बच्ची के पड़े होने की सूचना अस्पताल के स्टाफ को देते हुए नवजात को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल कर्मी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ज्ञात हो कि गोरखपुर जनपद निवासी अशोक यादव 108 एम्बुलेंस चालक है। वह सीएचसी परिसर स्थित स्टाफ कालोनी में रहता है। अशोक के मुताबिक रविवार रात लगभग 12 बजे वह मरीज को छोड़कर परिसर में एम्बुलेंस खड़ी कर रहा था। इसी दौरान कुछ दूरी पर कुत्ते भौंक रहे थे। वहीं से नवजात के रोने की आवाज आ रही थी। नवजात की आवाज सुनकर अशोक नजदीक पहुंचा तो नवजात को झाड़ी के समीप पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने नवजात बच्ची मिलने की सूचना साथी कर्मचारियों को दी। अस्पताल के स्टाफ ने नवजात शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। सीएचसी प्रभारी डा.मोहम्मद सउद ने बताया कि नवजात बच्ची को अभी बुखार है जिसका इलाज किया जा रहा है लेकिन वह खतरे से बाहर है। लावारिस हालत में पड़े मिले नवजात शिशु की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। 


Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...