प्रमुख सचिव ने किया जिला सैनिक पुनर्वास कार्यालय का निरीक्षण
कौशाम्बी प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य समन्वय तथा पशुधन एवं जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी भुवनेश्वर कुमार नेबृहस्पतिवार को जिला सैनिक पुनर्वास कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने सैनिक कल्याण विभाग के प्रशासनिक भवन एवं आवास के गुणवत्ता की जांच आरईएस के अधिशासी अभियंता एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता से अपने सामने करवाई। उन्होंने भवन के शेष निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता छम्य नहीं होगी। इस अवसर पर जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी मंझनपुर सहित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
45 वर्ष से ऊपर वाले, बिमारी ग्रसीत व्यक्ति सीएचसी जाकर टीका अवश्य लगवाएं
कौशाम्बी प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास, मत्सय समन्वय तथा पशुधन एवं जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी भुवनेश्वर कुमार बृहस्पतिवार को विकासखंड मंझनपुर के प्राथमिक विद्यालय सेउकूपुर में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, नाली, खड़ंजा, हैंडपंप, रिबोर, शौचालय योजना, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन योजना, राशन कार्ड एवं वरासत योजना सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं को पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले। कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना होने पाए। वहीं दूसरी तरफ कोई भी अपात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का गलत ढंग से लाभ न लेने पाए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी योजना निशुल्क है। उसके लिए किसी को भी एक पैसा न दें। यदी कोई भी व्यक्ति योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत अवश्य करें। चौपाल में ग्रामीणों के द्वारा रोस्टर के अनुसार विद्युत उपलब्ध न होने एवं विद्युत सप्लाई ट्यूबवेल फीडर से जुड़े होने की शिकायत किए जाने पर प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंता विद्युत को 3 दिन के अंदर गांव की विद्युत सप्लाई को ट्यूब बल फीडर से अलग कराने के साथ-साथ 18 घंटे विद्युत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सभी लोग सामुदायिक शौचालय का उपयोग करें। कोई भी व्यक्ति सोच के लिए बाहर खुले में न जाए चौपाल में नोडल अधिकारी ने ग्राम वासियों से अपील की है। 45 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्ति जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं वह अपनी नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। साथ ही साथ 60 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्ति कोरोना का टीका अवश्य से लगवाएं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान समारोह के बारे में भी अभिभावकों को विस्तार से बताया कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उनके होमवर्क को भी देखें। कहा कि अभिभावकगण बच्चों को शिक्षा के लिए कोविड-19 का अनुपालन करते हुए स्कूल भेजें। नोडल अधिकारी ने कहा टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम को भी अभिभावक बच्चों के साथ देखें। उस के माध्यम से बच्चों को समय देते हुए उनके पठन-पाठन में सहयोग करें। प्रमुख सचिव ने विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं से अपने सामने पढ़कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा और प्रमाणित पत्र वितरित किया। कहा कि सभी लोग अपने आसपास साफ सफाई बनाए रखें। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित कुमार से मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन चतुर्वेदी, उपजिलाधिकारी मंझनपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी गणों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment