प्रमुख सचिव ने पीएचसी मंझनपुर, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर का किया निरीक्षण
कौशाम्बी प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य समन्वय तथा पशुधन एवं जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार एवं जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर में पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीनेशन रूम में हो रहे टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की। वहां पर कुछ लोग टीकाकरण के लिए प्रतिक्षालय रूम में बैठे थे और कुछ लोग जिनका टीकाकरण हो चुका था ऑब्जरवेशन रूम में बैठे थे। इसके बाद प्रमुख सचिव एवं जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रमुख सचिव ऑपरेशन कायाकल्प योजना अंतर्गत विद्यालय का प्लास्टर, छत की मरम्मत, पाइप लाइन एवं समरसेबल सहित सौंदरीकरण के कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद में रखे ट्रैक्टर जेसीबी कूड़ा गाड़ी के नीचे रखने का निर्देश दिया है। जिससे बरसात के मौसम में सभी यंत्र सुरक्षित रह सके। नगर पालिका परिषद के कार्यालय के सामने बनाई जा रही सड़क का चौड़ीकरण कार्य को कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ-साथ टूटी हुई पुलिया का भी प्रस्ताव तैयार कराए जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाशमणि, अधिकारी नगर पालिका सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
बीआरसी मंझनपुर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारंभ
कौशाम्बी जिला अधिकारी अमित कुमार सिंह बुधवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान समारोह के अंतर्गत बीआरसी मंझनपुर में पहुंचकर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने बीआरसी में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे शैक्षणिक कार्यक्रमों को अभिभावक बच्चों के साथ देखे व उसके माध्यम से बच्चों को समय देते हुए उनके पठन-पाठन में सहयोग करें। इसके अतिरिक्त मोबाइल पर दीक्षा से जुड़ कर बच्चों को पठन-पाठन करने में भी सहयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अभिभावक बच्चों को शिक्षा के लिए कोविड-19 का पालन करते हुए स्कूल भेजें और बच्चों के होमवर्क पर ध्यान दें उन्होंने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी निर्देशित किया कि वे छात्र छात्राओं के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही साथ स्कूलों में बनाने वाले मिडडेमील की गुणवत्ता पर भी शिक्षकगण विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षक गांव अपने विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाकर जनपद कौशाम्बी को प्रेरक जनपद बनाने का निर्धारित समय सीमा से पहले पूर्ण करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को सावधान करते हुए गिफ्ट भेंट किया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के साथ दी जाने वाली सुविधाओं 100 दिन के प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, विद्यालय कार्य योजना, आंकलन प्रपत्र, आधारशिला क्रियान्वयन, रीडर कॉर्नर कायाकल्प 14 पैरामीटर की जियो टैगिंग व निरीक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आचार्य रविशंकर समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, शिक्षक गणों सहित छात्र-छात्राएं एवं काफी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment