Skip to main content

दुखद न्यूज़

 


आसरा आवास के 84 लाभार्थियों को चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरित किया

कौशाम्बी तहसील दिवस के बाद तहसील परिसर में जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा कैम्प लगाकर आसरा आवास के लाभार्थीयों को आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र का वितरण विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल एवं जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर 84 लाभार्थियों को आसरा आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में से एक है, कहा की जिस गरीब पात्र परिवार के पास जमीन‌ नहीं है उसको रहने के लिए बना हुआ मकान सरकार उपल्बध करा रही। जो आसरा आवास योजना के नाम से जाना जाता है और जिलाधिकारी ने आवास प्राप्त लाभार्थियों से कहा कि कोई भी व्यक्ति आवास को किराए पर न‌ उठाए और न ही उसका दुरूपयोग करे, उसमें स्वयं रहे। यह योजना सरकार द्वारा संचालित निशुल्क है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सिराथू प्रखर उत्तम, तहसीलदार सिराथू सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



सैनी के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह की कमरे में मिली लाश, मौत

कौशाम्बी सैनी कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह की मंगलवार को संदिग्ध दशा में कमरे के अंदर लाश पड़ी मिली। फोन न रिसीव करने और दरवाजा न खुलने पर तोड़ दिया गया तो अंदर लाश मिली। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस अधिकारी मौत की वजह हार्टअटैक बता रहे हैं। मालूम हो कि सैनी कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह (55) मंगलवार की सुबह करीब सात बजे कोतवाली के कार्यालय पहुंचकर स्टाफ से मिले। दरोगा व पुलिस कर्मियों को निर्देश भी दिया और वापस अपने आवास चले आए। वह करीब नौ बजे कार्यालय पहुंच जाते थे, लेकिन मंगलवार को वह करीब साढ़े नौ बजे तक नहीं पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने फोन लगाना शुरू कर दिया। फोन नहीं उठा तो पुलिस कर्मी दरवाजा खुलवाने पहुंचे। अंदर से कोई हलचल नहीं हो रही थी। दरवाजा न खुलने पर पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर गए तो नजारा देखकर हैरान रह गए। इंस्पेक्टर जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन इंस्पेक्टर को पुलिस कर्मी लेकर सीएचसी सिराथू लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना होते ही हड़कंप मच गया। एसपी अभिनंदन, एएसपी समर बहादुर, सीओ रामवीर सिंह पहुंचे। मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौत की वजह हार्टअटैक है।

Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...