पंचायत चुनाव आरक्षण पर आपत्ति खारिज
कौशाम्बी आरक्षण सूची जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से आपत्ति मांगी थी। जिसमें 396 लोगों ने आपत्ति लगाई है। गुरुवार को अपत्तियों की जांच की गई। 70 फीसदी आपत्ति खारिज कर दिया गया है। अब तक एक भी आपत्ति को प्रशासन ने स्वीकार नहीं किया है। मालूम हो कि आरक्षण सूची जारी होते ही लोगों ने इन प्रक्रिया पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था। ग्राम पंचायतों के अलावा जिला पंचायत के वार्डो को लेकर भी आपत्ती दाखिल की गई थी। 396 कुल आपत्तियां डीपीआरओ, सीडीओ व जिलाधिकारी को मिली थी। 11 मार्च से आपत्तियों के निस्तारण होना था। शत प्रतिशत आपत्तियों का निस्तारण गुरुवार को हो जाएगा। गुरुवार को 70 अपत्तियों की जांच हुई। बारीकी से आपत्तियों का बिंदुवार पढ़ा गया। इसके बाद आपत्तियों को खारिज कर दिया गया। डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने बताया कि आपत्तियों की बारीकी से जांच हुई है। एक भी आपत्ति अभी तक स्वीकार नहीं हुई है। बताया कि मानक व नियमों के अनुसार ही आरक्षण तय किया गया है।
Comments
Post a Comment