बैठक में अनुपस्थित दो अधिकारी का रोका वेतन : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को समय बदलता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही साथ कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कार्यों में लापरवाही या उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। बैठक में अधिशासी अधिकारी मंझनपुर एवं अधिशासी अधिकारी भरवारी के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घर-घर जाकर 60 वर्ष से ऊपर वाले सभी लोगों को चिन्हित कर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ वैक्सीन लगने वालों की रिपोर्ट संबंधित विभागों में प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है। पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि ठेला, रेहडी, खोंचा एवं पटरी पर दुकान लगाने वाले सभी छोटे दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित कराएं। जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा के दौरान अभियान चलाकर कन्या सुमंगला योजना से ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं को लाभान्वित कराए जाने का निर्देश दिया है। वन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने 31 मार्च तक गड्ढा, खुदान की कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया है। जिससे समय से वृक्षारोपण हो सके। उन्होंने गांव के किनारे, तालाबों के किनारे एवं नदियों के किनारे गड्ढे खुदवा जाने का भी निर्देश दिया है। साथ ही साथ उन्होंने स्वयं सहायता समूह को भी पौध नर्सरी खोलने का निर्देश दिया है, ताकि विभाग प्राइवेट सेक्टरों से पौध न खरीदकर स्वयं सहायता समूह से ही खरीदें और उसका लाभ प्राप्त कर सकें। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शेष बचे हुए स्कूलों में विद्युतीकरण कराना, रोड में पड़ने वाले पोलों को अन्यत्र शिफ्ट कराना एवं गौशालाओं में विद्युतीकरण का कार्य कराये जाने का निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार जिला परियोजना अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
छेड़खानी में युवक को पांच साल की हुई कैद
कौशाम्बी पइंसा इलाके में पांच साल पहले एक युवक ने किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी किया था। घटना के दौरान किशोरी के परिजन अस्पताल गए थे। घटना के पांच साल बाद मंगलवार को स्पेशल कोर्ट ने अभियोजन व बचाव पक्ष को सुनने के बाद आरोपित युवक को पांच साल कैद के साथ 11 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पता हो कि पइंसा इलाके में पांच साल पहले एक युवक ने किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी किया था। घटना के दौरान किशोरी के परिजन अस्पताल गए थे। घटना के पांच साल बाद मंगलवार को स्पेशल कोर्ट ने अभियोजन व बचाव पक्ष को सुनने के बाद आरोपित युवक को पांच साल कैद के साथ 11 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
पेंशन दिलाने के नाम पर कराया जमीन का बैनामा
कौशाम्बी पिपरी थाना क्षेत्र के मकदूमपुर में पेंशन दिलाने के बहाने गांव के ही एक जालसाज ने साथी के साथ मिलकर अधेड़ को झांसा दिया और उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद भुक्तभोगी ने थाने जाकर आरोपित जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी थी। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपित जालसाजों की तलाश कर रही है। पता हो कि मकदूमपुर गांव निवासी इश्तेयाक अहमद पुत्र अब्सार अहमद ने बताया कि वह 11 मार्च 2019 को बाहर गया था। इसी दौरान गांव का एक जालसाज प्रयागराज के अपने साथी के साथ उसके घर पहुंचा और पिता से वृद्धा पेंशन दिलाने की बात कही। पेंशन दिलाने के बहाने दोनों आरोपित अब्सार अहमद को तहसील ले गए। वहां कुछ औपचारिकताएं पूरी करने की बात कही। जालसाज उसे लेकर उपनिबंधक कार्यालय पहुंच गया। आरोपितों ने धोखाधड़ी करते हुए उसकी जमीन का बैनामा करा लिया और वापस उसे घर पहुंचा दिया। उसे पैसे भी नहीं दिए। मामले की जानकारी मिलने के बाद उसके होश उड़ गए। उसने थाने जाकर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब दोनों जालसाज मामले में सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मंगलवार को थाने में धमकी देने की तहरीर दी।
किसान के घर से नकदी और गहने पार किया
कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव में सोमवार रात चोर किसान का घर खंगाल ले गए। कुंडी तोड़कर घर के भीतर घुसे चोरों ने नकदी समेत करीब पांच लाख के गहने आदि पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। पड़ोसी के घर चोरी की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पीड़ित किसान से तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पता हो कि ननमई निवासी बहार अख्तर उर्फ चमन पुत्र जियाउल हक किसान है। सोमवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। आधी रात घर की कुंडी तोड़कर घुसे चोर आलमारी का ताला तोड़कर दो लाख रुपये नकदी के साथ करीब पांच लाख गहने, बर्तन आदि उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों को सुबह हुई। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोखराज पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। किसान के घर हुई चोरी की घटना से गांव के लोग सहमे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस की गश्त न होने से आए दिन ऐसी घटना हो रही है।
सालों बाद दे रहा तलाक की धमकी
कि औरेनी गांव की साबिया बानो पत्नी हसीब उद्दीन ने बताया कि निकाह के पांच से छह साल तक ठीक चलता रहा। इसके बाद शौहर सऊदी अरब चला गया। इसी बीच जब वह सऊदी से लौटा तो तलाक देने की धमकी देने लगा। जब वह कुछ बोलती है तो तलाक देकर घर से भागने की धमकी देता है। परेशान विवाहिता मंगलवार को कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से किया।

Comments
Post a Comment