कौशाम्बी जिलाधिकारी
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बबुरा पहुंचकर बच्चों का चन्दन रोली से किया स्वागत
कौशाम्बी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह सोमवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बबुरा पहुंचकर बच्चों का चंदन एवं रोली लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय को गुब्बारे एवं फूल मालाओं से सजाया गया था। विद्यालय में उत्सव का माहौल था। बच्चे इतने दिन बाद विद्यालय आकर खुशी से चहक रहे थे। कोविड-19 कि प्रोटोकॉल का पालन करते हुए केवल कक्षा एक से पांच तक के 50 प्रतिशत बच्चे ही उपस्थित होना था। किन्तु अन्य कक्षाओं के बच्चे भी उत्साह में विद्यालय चले आ रहे थे,जिनको वापस भेजा गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान चलने वाली मिशन प्रेरणा की ईपाठशाला पूर्ववत जारी रहेगा। इसमें प्रत्येक कक्षा और माध्यम से शिक्षकों को साझा की जाती रहेगी। प्रेरणा ज्ञानोत्सव के कैंपेन के क्रम में समृद्धि पुस्तिका द्वारा उपचारात्मक शिक्षण चलाया जाएगा। इसमें बच्चों को भाषाओं में गणित का प्रारंभिक आकलन किया जाएगा। 100 दिन के पश्चात अंतिम आकलन किया जाएगा। अभियान प्रत्येक विद्यालय में निरंतर 100 दिन तक चलता रहेगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक गांव में शिक्षा चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रेरणा ज्ञानोत्सव केंपस में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा मिशन प्रेरणा को जन आंदोलन के रूप में तैयार किया किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा शिक्षकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक कक्ष में सुधार किया जाए। प्रत्येक कक्षा में प्रेरणा सूची, तालिका, प्रिंट रिच मेटेरियल, पोस्टर्स इत्यादि प्रस्तुत किए जाएं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर डॉ अविनाश सिंह, विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार सरोज, सुनिष्ठा प्रजापति व अभिभावक उपस्थित रहें।जिलाधिकारी ने आर्थिक सहायता के लिए दिया चेक
कौशाम्बी शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील मंझनपुर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 75 शिकायतें प्रार्थना पत्र दर्ज कराए गए। जिनमें 13 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रार्थी संगम लाल पुत्र स्व सूर्यपाल निवासी ग्राम दीवार के आवासीय पट्टे पर गांव के ही दबंग व्यक्ति ख्वाजा हसन के द्वारा जबरन कब्जा करने की शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मंझनपुर को जांच करा कर न्यायोचित कार्रवाई कराए जाने का निर्देश दिया है। इसी तरह से शिव लखन सिंह, कुंवर बहादुर सिंह एवं भूतपूर्व प्रधान सहित अन्य प्रार्थीगण निवासी ग्राम बभनकाटी के द्वारा शिकायत की गई, कि गांव के ही अशोक कुमार ने सरकारी हैंडपंप पर मोटर डालकर घर के अंदर कर लिया है। जिसको ग्राम वासियों को पीने के पानी की समस्या हो रही है। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कौशांबी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने श्रीमती के स्मृति पत्नी बनवारी लाल निवासी ग्राम चंबा को आर्थिक सहायता के रूप में 43478 रूपए का चेक प्रदान किया। साथ ही साथ उन्होंने प्रार्थनी एवं उसके परिवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से लाभान्वित कराने का भी निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिया है। इस अवसर में स्वास्थ विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रधान मंत्री किसान सम्मन निधि सहित अन्य विभागों के द्वारा योजनाओं के संबंध में स्टाल लगाए गए। इसमें योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों के द्वारा दिए गए आवेदन पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निस्तारित करने का निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को लाभार्थियों के आवेदन पत्रों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कराए जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन चतुर्वेदी, उपजिलाधिकारी मंझनपुर राजेश चंद्रा, तहसीलदार मंझनपुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment