Skip to main content

Posts

Showing posts with the label केशव प्रसाद मौर्य

कौशाम्बी में विकास कार्यों की समीक्षा, उपमुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड और ई-रिक्शा

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां शीतला अतिथि गृह, सयारा में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की और आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, भूमि विवादों के प्रभावी समाधान एवं पात्र नागरिकों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का सत्यापन कराया जाए और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्मिक के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी से पेंशन लाभार्थियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने छूटे हुए पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने तथा सर्वे कराकर दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छूटे हुए पात्र नागरिकों को भी लाभान्वित करने को कहा। उपमुख्यमंत्री ने नियमानुसार लंबे समय से एक ही तहसील में ...