
कौशाम्बी। जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर छर्रा बंदूक चलाने और उनके साथ कथित बर्बरता के विरोध में कौशाम्बी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकुर शुक्ला की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेसजनों ने पोस्टर और बैनर के साथ "अमित शाह शर्म करो, बच्चों से माफी मांगो" के नारे लगाते हुए मैदान में धरना दिया। जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी हेमंत रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार में बच्चों के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में जो स्थिति है, वह सरकार के तथाकथित विकास मॉडल की असलियत उजागर करती है। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष सचिन शुक्ला, विभव पांडे, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा, महासचिव अभिषेक जायसवाल, विधानसभा सचिव मंझनपुर नौशे आलम, सुमित कुमार मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, धीरेंद्र मौर्य, ज्ञान मौर्य, महेश मौर्या, जीतू पासी, चंद पासी, गोलू मौर्य, संतोष प्रजापति, शिव पासी, नंद महाराज, अश्विनी शर्मा, नरेश तिवारी, तिलक सिंह, राजबहादुर पासी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार: सिराथू में निकाला गया जुलूस, प्रशासन रहा मुस्तैद
स्रोत: सर्किल समाचार
Comments
Post a Comment