
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने पंचायत भवन, थुलगुला में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों के अध्ययन के लिए अलग-अलग चैंबर बनाए जाएं, जिससे विद्यार्थी शांत एवं सुविधाजनक वातावरण में अध्ययन कर सकें। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी को और अधिक व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें।
Comments
Post a Comment