कौशाम्बी। आगामी जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना संदीपनघाट क्षेत्रान्तर्गत मूरतगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह एवं उपजिलाधिकारी चायल प्रेरणा गौतम ने आयोजकों, संभ्रांत नागरिकों एवं संबंधित पक्षों से सीधा संवाद किया।
ज्ञात हो कि बैठक में झांकियों, मेलों एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आयोजकों से निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने, भीड़ को व्यवस्थित रखने और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न देने की अपील की। संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए समुचित निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने का आह्वान किया।
संबंधित खबर : एसपी की दोहरी पहल: जनसुनवाई संपन्न, मोहब्बतपुर पइंसा में नवनिर्मित सुनवाई कक्ष उद्घाटित

Comments
Post a Comment