
कौशाम्बी। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा चलाए जा रहे "टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान" अभियान के अंतर्गत उपजिलाधिकारी, सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने ग्राम जवई पढ़री में कैंप आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के माध्यम से भूमि विवाद से संबंधित 05 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।
शिकायतकर्ता संतोष कुमार की शिकायत पर ग्राम की तालाब भूमि से अवैध बाउंड्रीवाल हटवाई गई। इसी प्रकार शिकायतकर्ता दिनेश तिवारी की शिकायत पर आबादी भूमि पर रास्ते को लेकर चल रहे विवाद का समाधान किया गया, जबकि गौरी शंकर की शिकायत पर वरासत दर्ज कर दी गई।
उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
Comments
Post a Comment