Nodal Officer ITI, Sirathu Provided the Certificate
एस.एन.पी प्राइवेट आईटीआई में प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ आयोजित
22 मेधावी प्रशिक्षार्थियों को किया गया पुरस्कृत
कौशाम्बी। संस्थान एस एन पी प्राइवेट आईटीआई सम्भुई मोड़ कड़ा कौशाम्बी में शुक्रवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राहुल देव भट्ट उपजिलाधिकारी सिराथू एवं विशिष्ट अतिथि के. के राम नोडल प्रधानाचार्य सिराथू उपस्थित रहे।
उपजिलाधिकारी के द्वारा संस्थान में टॉप करने वाले 22 प्रशिक्षार्थियों को पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। उपजिलाधिकारी ने छात्रों से वार्ता करते हुए छात्रों के मनोबल को बढ़ाया एवं उनको उज्जवल भविष्य कामना करते हुए विस्तृत चर्चा किया।
उसके बाद नोडल प्रधानाचार्य के.के. राम ने छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों को 100 फीसदी प्लेसमेंट का आश्वासन दिया एवं रोजगार मेला की जानकारी प्रदान कर भविष्य के लिए शुभकामना दी।
समारोह के अंत में संस्था प्रबंधक निखिल सिंह ने बच्चो को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्था निदेशक निशांत सिंह, प्रधानाचार्य आलोक कुमार, संस्था संरक्षक सुमन सिंह अनुदेशक अमर दीप वर्मा, शिव शेखर मिश्रा, सुनीता त्रिपाठी, वीरेंदर सिंह, रमेश चन्द्र, ब्रजेश कुमार, धनराज सिंह, विजय सिंह, धीरेन्द्र सिंह एवं छात्र गण उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment