आईटीआई एडमिशन : चतुर्थ चरण के बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा प्रवेश
रैंक पत्र द्वारा निकली मेरिट के आधार पर होगा चौथे चरण में प्रवेश
कौशाम्बी। नोडल राजकीय आईटीआई सिराथू एवं मंझनपुर में 29 सितंबर को आईटीआई एडमिशन में चतुर्थ चरण के लिए अभ्यार्थी अपना रैंक पत्र संस्थान में साढ़े 10 बजे तक जमा कर सकते हैं। उसके बाद रैंक पत्र जमा नहीं किया जाएगा।
रैंक पत्र के आधार पर निकली मेरिट के क्रम में व्यवसाय में प्रवेश हेतु सूची संस्थान बोर्ड पर 12 बजे चस्पा दी जाएगी।
चयनित सूची के द्वारा 30 सितम्बर 2022 को समय दोपहर 1 बजे तक प्रवेश लिया जाएगा इसके उपरान्त चयनित सूची से प्रवेश किसी भी स्थिति में नही होगा।
29 सितंबर को कमेटी द्वारा निर्गत चयनित सूची से 30 सितम्बर 2022 को समय दोपहर 1 बजे तक प्रवेश के उपरान्त शेष रिक्त सीटो पर संस्थान परिसर में उपस्थित प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

Comments
Post a Comment