अप्रेंटिसशिप मेले में सांसद ने डीएम आईसी से दागे सवाल
प्रदेश सरकार द्वारा सभी नोडल आईटीआई में आयोजित अप्रेंटिसशिप मेले के क्रम में गुरुवार को नोडल आईटीआई सिराथू में भी अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया।
मेले में आगंतुक मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित करके मेले का शुभारंभ किया।
इस दौरान मंच में मौजूद जीएम. डीआईसी से सांसद विनोद सोनकर ने जनपद पर लगाई गई कुल इंडस्ट्री तथा उस पर दिया गया लोन के बारे में पूछा। उन्होंने 45 इंडस्ट्री लगने की बात कही। सवाल करते हुए सांसद ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड पूछा, जिस पर जीएम डीआईसी ने हाथ खड़े कर दिए।
सांसद ने कहा जनपद का डिपोजिट 6 हजार करोड़ का है और लोन केवल एक करोड़ 45 लाख का ही दिखा रहे हैं, बाकी का पैसा कहां गया? इस बीच छात्रों ने सांसद द्वारा जीएम डीआईसी से किए गए प्रश्नों पर जमकर तालियां बजाईं।
देखें वीडियो____________________________

Comments
Post a Comment