भाजपा युवा सम्मेलन- जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है
सिराथू/कौशाम्बी। सिराथू विधानसभा के एक गेस्ट में शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उ0 प्र0 सरकार के राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि क्षैत्रिय अध्यक्ष भाजपा युमो काशी शैलेन्द्र मौर्य थे। यह सम्मेलन डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्य की गरिमामई उपस्थिति सहित स्थानीय विधायक शीतला प्रसाद पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की उपस्थिति मेंआयोजित हुआ।
जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि 'जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमान चलता है। युवा ही हमारे देश का भविष्य है।
विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने आए हुए अतिथि राज्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे विधायिका के कुशल संचालन कर्ता हैं। साथ ही उन्होंने युवा को जागरूक होने के लिए कहा। इस बीच कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री को अंग वस्त्र व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो शिवप्रताप मौर्य, संजय जायसवाल, जयप्रकाश विश्कवर्मा, सिराथू ब्लाॅक प्रमुख लवकुश मौर्य, सुनील मिश्र, अरूण द्विवेदी, रमन केशरी सहित तमाम भाजपाई व सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment