सात दिवसीय चल रहे भरवारी मेले का हास्य कवि से हुआ समापन
कौशाम्बी नगर पालिका परिषद भरवारी में चल रहे सात दिवसीय दीपावली मेला का गुरुवार को फिल्म जगत के मशहूर कैबिनेट मंत्री राजू श्रीवास्तव के ठहाकों से समापन हुआ। जिसमें लखनऊ की डांस ग्रुप में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभाग किया ।
हास्य कवि राजू श्रीवास्तव ने अपने अंदाज में मेले में आए हुए सभी लोगों को खूब हंसाया अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र शक्ति कपूर शाहरुख खान मिथुन चक्रवर्ती जैसे मशहूर कलाकारों की आवाज में मिमिकरी कर लोगों को खूब हंसाया।
भरवारी अब तहसील के नाम से जानी जाएगी- विधायक संजय गुप्ता
खुशी जाहिर करते हुए चायल विधायक ने कहा कि अब भरवारी नगरपालिका के नाम से नहीं तहसील के नाम से जानी जाएगी। मेरे प्रस्ताव पर शासन ने भरवारी को तहसील बनाने का निर्देश दे दिया है। जिसकी कार्यवाही शुरू हो गई है। बहुत जल्द ही भरवारी, तहसील के नाम से जानी जाएगी।
Comments
Post a Comment