सपा प्रदेश अध्यक्ष का आज रविवार को हुआ जनपद दौरा
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
सिराथू/कौशाम्बी। जनपद में जगह-जगह नुक्कड़ सभा के क्रम में आज रविवार सुबह ग्यारह बजे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के सिराथू दौरे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
पता हो कि समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष जफीरूल हसन ने चांदी मुकुट व माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए एकजुट होने के लिए कहा साथ ही पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया।
इस मौके पर कैलाश चन्द्र केसरवानी, मौला बख्श, सुमित पांडेय, नजमुल हसन उर्फ चुन्नू भाई, मो. शेखू, मो. लाला, मो. तौसीफ, साकिब सिद्दीकी, फरहान हसन सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।




Comments
Post a Comment