विकास खण्ड सरसवां में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन 08 अक्टूबर को
कौशाम्बी। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया है कि विकास खण्ड सरसवां की खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण स्टेडियम पश्चिम शरीरा में आठ अक्टूबर को किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, बालीबाल, भारत्तोलन एवं कुश्ती की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जायेगा, जिसमें विकास खण्ड के बालक एवं बालिकायें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया जायेगा।

Comments
Post a Comment