चार अक्टूबर को नोडल आई.टी.आई सिराथू में भव्य अप्रेंटिस मेले का आयोजन
सिराथू/कौशाम्बी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू के प्रधानाचार्य के.केे. राम ने बताया कि चार अक्टूबर सोमवार को जनपद के नोडल राजकीय आईटीआई सिराथू में वृहद अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में जनपद के सभी उद्योगों/अधिष्ठानों को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिससे की जों अभ्यर्थी जनपद कौशाम्बी में आई.टी.आई व कौशल विकास केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें अप्रेंटिसशिप हेतु उद्योगों से जोड़ा जा सके। गौरतलब हो कि इस अप्रेंटिसशिप योजना के अन्तर्गत जो भी उद्योग अपने अधिष्ठानों में छात्रों को रखेंगे उन्हें राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एन.ए.पी.एस.) योजना के अन्तर्गत पन्द्रह सौ रुपए तथा मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (सी.एम.ए.पी.एस.) योजना के अन्तर्गत एक हजार रुपए की धनराशि प्रत्येक माह प्रतिपूर्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। संस्थान प्रधानाचार्य ने कहा कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए उद्योगों तथा छात्रों का apprenticeshipindia.org के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। छात्रों को अपनी समस्त मूल प्रमाण-पत्र, दो फोटो, दो आईडी तथा उद्योमों/अधिष्ठानों को टैन, पैन, जीएसटी न0, सिग्नेचर तथा ईमेल आईडी लाना अनिवार्य है।
सिराथू राजकीय आईटीआई प्राचार्य के.के राम द्वारा दी गई बाइट

Comments
Post a Comment