राजकीय आई.टी.आई सिराथू में मनाई गई राष्ट्रपिता की जयंती
कौशाम्बी, सिराथू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिराथू में आज दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के दिव्तीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर सुबह नौ बजे झण्डा रोहण किया गया।
उसके बाद संस्थान के प्राचार्य के.के राम ने महात्मा गांधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकगण व कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment