06 अक्टूबर बुधवार को लगभग बारह बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने पैतृक आवास पहुंचे। आवास पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले अपने पिता स्व. श्यामलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद अधिकारियों के साथ एक निजी गेस्ट हाउस में बैठक भी की गई।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं व उनके अब तक के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास के बारे में बताया गया। साथ ही पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया गया।
बैठक में सांसद विनोद सोनकर, विधायक शीतला प्रसाद पटेल, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सोनकर, जिलापंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।
मीटिंग करने के बाद अपने आवास के लिए पैदल भ्रमण करते डिप्टी सीएम

Comments
Post a Comment