Skip to main content

Apprenticeship fair had been organized by lightning the candle in I.T.I Sirathu

नोडल आई.टी.आई सिराथू में भव्य अप्रेंटिसशिप मेला का हुआ आयोजित

मंच में विराजमान विधायकगण सिराथू व मंझनपुर एवं आईटीआई प्राचार्य

सिराथू/कौशाम्बी। नोडल राजकीय आईटीआई सिराथू में सोमवार को भव्य अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में जनपद के सभी उद्योगों/अधिष्ठानों द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस आयोजन में विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल उर्फ पप्पू पटेल एवं विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने फीटा काटकर व दीप प्रज्जवलित करके मेले का शुभारंभ किया। साथ ही संस्थान के प्रधानाचार्य के.के राम ने बुकें देकर विधायक मंझनपुर एवं सिराथू का स्वागत किया।

दीप प्रज्जवलित करते विधायक मंझनपुर एवं सिराथू

विधायक मंझनपुर को बुके देकर सम्मानित करते आईटीआई प्रधानाचार्य 

 मेले में वे अभ्यर्थी जिन्होंने जनपद कौशाम्बी में आई.टी.आई व कौशल विकास केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें अप्रेंटिसशिप के माध्यम से उद्योगों से जोड़ा गया। इस रोजगार मेलें में विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टाल लगाए गए तथा साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

अप्रेंटिसशिप मेले के दौरान साक्षात्कार देते अभ्यर्थी 

विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने संबोधित करते हुए कहा कि अप्रेंटिसशिप योजना के अन्तर्गत जो भी उद्योग अपने अधिष्ठानों में छात्रों को रखेंगे उन्हें राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (एन.ए.पी.एस.) व मुख्यमंत्री अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (सी.एम.ए.पी.एस.) योजना के अन्तर्गत कुल 2500 रूपए धनराशि प्रत्येक माह प्रतिपूर्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। और उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को apprenticeshipindia.org के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए कहा।

'मंच के माध्यम से संबोधित करते विधायक मंझनपुर '

सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल उर्फ पप्पू पटेल ने संबोधित करते हुए कहा की राजकीय आईटीआई सिराथू में 13 ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। इस मेले में उन छात्रों को भी मौके दिया जा रहा है जिनके पास कोई सर्टिफिकेट नहीं है जो केवल हाईस्कूल पास हों। आगे उन्होंने बताया कि इस सरकार में रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है, लगभग साढ़े चार लाख लोगों को उ.प्र. सरकार ने रोजगार देने का काम किया है। जोकि अब तक किसी भी सरकार ने ऐसा काम नहीं किया है। 

आयोजित अप्रेंटिसशिप मेले का प्रवेश द्वार

'केले के पेड़ द्वारा निर्मित समाग्री का स्टाल लगाए उद्योग बंधु '

यह अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य के.के. राम की देखरेख में व कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।

  'कौशल विकास मिशन के छात्रों ने भी मेलें में  प्रतिभाग किया '

इस अवसर पर मंझनपुर आईटीआई प्राचार्य विनोद शुक्ला, कौशल विकास मिशन प्रबंधक अविनाश श्रीवास्तव, अंकुर गौरव, दीपा श्रीवास्तव, दिवांशी मिश्रा, हीरालाल सहित तमाम शिक्षकगण, कर्मचारीगण व अभ्यार्थी गण मौजूद रहे।


 





Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...