आई.टी.आई सिराथू में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
कौशाम्बी सिराथू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर सिराथू में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हीरालाल उपस्थित रहे।
सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर पूजा अर्चना की।साथ ही विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षार्थियों ने स्वयं निर्मित प्रोजेक्ट को भी प्रदर्शित किया।
पता हो कि शुक्रवार सुबह से ही पूजा अनुष्ठान के लिए तैयारी शुरू हो गयी थी। यह आयोजन प्रधानाचार्य के.के. राम की देख-रेख में संपन्न हुआ। इस बीच पूजा अनुष्ठान को लेकर सभी अध्यापकों, प्रशिक्षार्थियों व संस्थान के कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिला।


Comments
Post a Comment