आशा कार्यकत्रियों को किया गया सम्मानित
आशा कार्यकत्रियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जिस समर्णण के साथ घर-घर पहुंचाया जा रहा है, यह अतुलनीय कार्य है- अध्यक्षा कल्पना सोनकर
➡️ आशा कार्यकत्रयों को उनके मानदेय का भुगतान समय से किया जाय- विधायक संजय गुप्ता
➡️ आशा कार्यकत्री स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों/योजनाओं को पूर्ण निष्ठा के साथ धरातल पर उतारने का कार्य करती हैं- विधायक शीतला प्रसाद
➡️ आशा कार्यकत्री स्वास्थ्य विभाग की सबसे अहम कड़ी है- विधायक मंझनपुर
कौशाम्बी। अध्यक्षा, जिला पंचायत कल्पना सोनकर एवं विधायकगण लाल बहादुर, संजय गुप्ता व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल द्वारा नवीन मण्डी स्थल, ओसा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आयोजित जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ तथा प्रत्येक विकास खण्ड से उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 03-03 आशा कार्यकत्रियों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान योजना के तहत गोल्डेन कार्ड वितरित किया गया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आशा कार्यकत्री को रूपये 05 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाली आशा कार्यकत्री को रूपये 02 हजार एवं तृतीय स्थान पाने आशा कार्यकत्री को रूपये 01 हजार पुरस्कार स्वरूप ऑनलाइन हस्तान्तरित किया जायेगा। इसी प्रकार उत्कृष्ठ कार्य करने वाली जनपद की तीन सर्वश्रेष्ठ आशा संगिनी को भी पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ0 प्रभाकर राय एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0सी0 राय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं आशा कार्यकत्री उपस्थित रहीं।




Comments
Post a Comment