राजकीय आईटीआई सिराथू में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
कौशाम्बी सिराथू तहसील स्थित राजकीय आई.टी.आई में आज शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य के.के राम की देख-रेख में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर की उपस्थिति में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित हुआ।
सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने शिक्षक दिवस कि महत्ता को बताते हुए बेटियों की शिक्षा के बारे में जोर दिया
और कहा कि हमारी सरकार और प्रयासों के कारण आज संस्था में बेटियों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक छात्र-छात्राओं के जीवन की प्रथम कड़ी है। जो कि माता-पिता के बाद विशेष महत्व रखता है। गुरु की प्रेरणा से ही आज हमें आगे बढ़कर उच्च श्रेणी में समाजिक सेवा का अवसर मिल रहा है, जो कि गुरु का ही आशीर्वाद है।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सोनकर ने सावित्रीबाई फुले के बारे में बताया और कहा कि शिक्षक हमें जीवन में कुछ न कुछ सीख देतें हैं। शिक्षकों से हम लोगों को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर मंझनपुर आईटीआई प्राचार्य विनोद शुक्ला, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बालेंद्र द्विवेदी, कवि रमेश चंद्र, सभासद हीरालाल, कौशल विकास प्रबंधक अविनाश श्रीवास्तव, दीपा श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, विजय सिंह, दिवांशी मिश्रा आदि तमाम अध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।


Comments
Post a Comment