आज राजकीय औद्योगिक संस्थान सिराथू में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर की गई बैठक
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 के अंतर्गत हेल्थकेयर सेक्टर में बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण देने हेतु प्रयागराज मंडल के सभी जनपदों में कार्य किए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत आज राजकीय औद्योगिक संस्थान सिराथू में कौशल विकास मिशन की बैठक की गई। जिसमें काउन्सलिंग द्वारा हेल्थकेयर सेक्टर में जेनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर आई.टी.आई प्रधानाचार्य के.के राम ने वहां मौजूद अभ्यर्थियों को उक्त कोर्स के बारे में बताते हुए उन्हें संस्थान में अनुशासन पालन करने की हिदायत दी।
इस अवसर पर अविनाश श्रीवास्तव, दीपा श्रीवास्तव, दीवांशी मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment