Skip to main content

प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा 7-8 अगस्त को

 प्रशिक्षित स्नातक की लिखित परीक्षा सात व आठ अगस्त को आयोजित

कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जनपद में आयोजित किये जा रहे प्रशिक्षित स्नातक एवं प्रवक्ता की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में प्रशिक्षित स्नातक की लिखित परीक्षा दिनांक 07 व 08 अगस्त को आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षित स्नातक की लिखित परीक्षा हेतु भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी, दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा मंझनपुर एवं करारी इंटर कालेज करारी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9ः30 बजे से 11ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक संपन्न होगी।                                         

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरों को लगाये जाने, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी, मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी एवं आब्जर्बर की ड्यूटी की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये हैं कि रिजर्व में भी अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जाय, जिससे आवश्यकता पड़ने पर कार्य को सुगमता से सम्पादित किया जा सके। उन्हाेंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाय, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।  

समाज के गरीब एवं दलित वर्ग के व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न न हो

कौशाम्बी बैठक में उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों को जितने भी पट्टे आवंटित किये गये है, उन सभी का उप जिलाधिकारियों के माध्यम से सत्यापन करा लिया जाय कि उस भूमि पर आवंटी व्यक्ति का कब्जा है या नहीं, कब्जा न होने की स्थिति पर कब्जा दिलवाया जाय। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि ग्राम पंचायतों में नियुक्त सफाई कर्मियों से सफाई का कार्य लिया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि गांवो में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था हो सके, इसके लिए गांवो में नालियों का निर्माण कराया जाय। 

बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि समाज के गरीब एवं दलित वर्ग के व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न न हो, उनके साथ न्याय किया जाय। उन्होंने जिलाधिकारी से जनपद को विकसित किये जाने के संबंध में विभिन्न विकास कार्य कराये जाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, पीओ डूडा, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जाय। उप मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र गरीब व्यक्तियों को अवश्य लाभान्वित किया जाय। उपाध्यक्ष एवं सदस्या ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। 

 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 05 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा 

कौशाम्बी जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दिनांक 05 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियाें को निर्देशित किया कि शासनदेश के अनुसार कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में स्थित सभी राशन की दुकानों पर 100 से 150 लाभार्थियों की उपस्थिति हेतु सूची तैयार कर ली जाये तथा मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें भी सुनिश्चित कर ली जाय। उन्होंने सभी राशन की दुकानों पर कल दिनांक 03 अगस्त 2021 तक हर हालत में राशन पहुंचाने के निर्देश दिये है। उन्होने प्रत्येक राशन की दुकान पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने के निर्देश दिये है। उन्होंने प्रत्येक ग्रामों में विशेष सफाई अभियान, फागिंग एवं एंटी लारवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों से कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शासनादेश के अनुसार मा0 जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर कार्यक्रम के दिवस में उपस्थित रहने हेतु एक मुख्य अतिथि का चयन कर लिया जाय, यदि ग्राम में कोई भी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त महानुभाव, समाजसेवी, शहीद की विधवा अथवा माता-पिता हो, तो उनसे वितरण का शुभारम्भ कराया जाय, अन्यथा की स्थिति में ग्राम प्रधान के द्वारा वितरण सुनिश्चित किया जाय।   

Comments

Popular posts from this blog

PM मोदी की 7 आर्थिक अपील: तेल संकट के बीच देशवासियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का आग्रह

PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील: 10 मई 2026 को हैदराबाद से देश को बड़ा संदेश | Apna Kaushambi - प्रकाशन तिथि: 16 मई 2026  |  ✍️ Apna Kaushambi News Desk  |  🏷️ राष्ट्रीय PM मोदी की 7 ऐतिहासिक अपील — हैदराबाद मंच से देशवासियों को बड़ा संदेश: "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" 📌 मुख्य तथ्य एक नजर में: कब: 10 मई 2026 कहाँ: सिकंदराबाद परेड ग्राउंड, हैदराबाद, तेलंगाना किसने कहा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (BJP की जनसभा में) क्यों: पश्चिम एशिया (West Asia) संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत की विदेशी मुद्रा पर बढ़ता दबाव क्या हुआ आगे: केंद्र सरकार ने 13 मई को आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया यह कोई अफवाह नहीं, सोशल मीडिया पर वायरल कोई अनजान संदेश नहीं — बल्कि यह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आह्वान है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है। 10 मई 2026 को हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने "राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि" के मंत्र के साथ देशवासियो...

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: कौशांबी — वह पवित्र भूमि जहाँ तथागत के चरण पड़े

 ☸ 🪷 ☸ बुद्ध पूर्णिमा विशेष बुद्ध पूर्णिमा: कौशांबी से जुड़ा भगवान बुद्ध का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संबंध 📍 Kaushambi Today News | विशेष रिपोर्ट "कौशांबी — वह पवित्र भूमि, जहाँ स्वयं तथागत के चरण पड़े, जहाँ ज्ञान की वाणी गूँजी।" 🌸 प्रस्तावना बुद्ध पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है — मंदिरों में दीप जलते हैं, विहारों में ध्यान होता है, और लाखों लोग भगवान बुद्ध की करुणामयी शिक्षाओं को याद करते हैं। लेकिन कौशांबी जनपद के लिए यह दिन और भी विशेष महत्व रखता है। यह वही पवित्र भूमि है जहाँ स्वयं भगवान बुद्ध कई बार पधारे, जहाँ उनके पावन चरणों ने इस धरती को कृतार्थ किया, और जहाँ उनके उपदेशों ने असंख्य जीवनों को नई दिशा दी। आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, आइए जानते हैं कि कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध कितना गहरा और ऐतिहासिक है। 🏛️ कौशांबी और भगवान बुद्ध का संबंध प्राचीन काल में कौशांबी (जिसे वत्सराज की राजधानी कौशाम्बी भी कहा जाता था) भारत का एक समृद्ध, वैभवशाली और बौद्धिक रूप से अत्यंत जागरूक नगर था। यह यमुना नदी के तट पर बसा एक महत्वपूर्ण व्या...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

कौशाम्बी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिराथू में तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वर्ग का संचालन मुख्य शिक्षक नमन एवं सह मुख्य शिक्षक ओम की देखरेख में किया गया। खंड प्रचारक राघवेंद्र के मार्गदर्शन में समस्त क्रियाकलाप सुचारु रूप से संपन्न हुए।    ज्ञात हो कि वर्ग की दिनचर्या में प्रतिदिन जागरण, शाखा, जलपान, स्नान, अभ्यास सत्र, बौद्धिक सत्र, भोजन, विश्राम, चर्चा सत्र, बैठक, रात्रि कार्यक्रम तथा दीप विसर्जन एवं प्रार्थना सम्मिलित रहे। चर्चा सत्र में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की आवश्यकता तथा अपना कार्य स्वयं करने के महत्व पर विशेष विमर्श हुआ। प्रतिदिन "चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है" गीत के साथ कल्याण मंत्र, भोजन मंत्र, सुभाषित एवं अमृत वचनों का सामूहिक उद्बोधन किया गया। धर्म जागरण प्रमुख खंड सिराथू राजेंद्र तथा जिला बौद्धिक प्रमुख जगत जी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। शाखा में नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विद्यालय के प्राचार्य हरिश्चंद्र भी मौजूद रहे। समापन अवसर पर राजेश, अंबेद एवं अन्य स्वयंसेवकों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बालकों म...