डीएम ने लगवाया दूसरा टीका, दिए हिदायत
कौशाम्बी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के अंतर्गत शुक्रवार को जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया। इस अवसर पर अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया गया। कोरोना वैक्सीनेशन से पहले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग पर चेकिंग एवं हैंडसेट आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कोरोना वैक्सीनेशन का द्वितीय टीका लगवाने के बाद जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती लावारिस बच्ची का हालचाल भी जाना। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भर्ती बच्ची के स्वास्थ्य की देखरेख में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए। जिला अस्पताल के वार्ड में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का 6 माह से मानदेय न मिलने की शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर को एजेंसी आर.के. इंटरप्राइजेज से बात करते हुए तत्काल संविदा कर्मी को का मानदेय दिलाए जाने का निर्देश दिया है जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया है कि यदि संविदा कार्मिकों का 24 घंटे के अंदर मानदेय नहीं प्राप्त होता है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीपक सेठ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
नए मतदाता सात और 13 मार्च को अपना ई-ईपिक कराएं डाउनलोड
कौशाम्बी उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25-01-2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई-ईपिक डाउनलोडिंग योजना का शुभारंभ किया गया था। जिससे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामवालियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जोड़े गए नए मतदाताओं को यूपी डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की गई थी। बताया कि समस्त नए मतदाता जिनका यूनिक मोबाइल नंबर डेटाबेस में उपलब्ध है। वे अपने ई-ईपिक को डाउनलोड करें। मतदाताओं की जागरूकता एवं सुविधा हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पदभिहित स्थलों/ पोलिंग स्टेशनों पर दो केम्प दिनांक 07-03-2021 एवं 13-03-2021 को आयोजित किए जाएंगे। सभी मतदाता अपना ई-ईपिक डाउनलोड कराएं।
थाने पर होगा घायलों का प्राथमिक उपचार
कौशाम्बी मारपीट में घायल हुए या फिर दुर्घटना के बाद घायल होकर थाने पहुंचने वालों का त्वरित उपचार किया जाएगा। इसके लिए जिले के हर थाने से दो-दो महिला आरक्षियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जो थाने आने वाले पीड़ितों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजेंगी। गुरुवार को जिला अस्पताल में सीएमएस ने महिला आरक्षियों को प्राथमिक उपचार के तरीके बताए, साथ ही प्रैक्टिकल भी कराया। मालूम हो कि अब जख्मी लोग थाने में नहीं तड़पेंगे। उनका प्राथमिक उपचार थाने में किया जाएगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर गुरुवार को महिला उपनिरीक्षक रीतू तिवारी ने 28 महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित कराया। जिला अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने महिला आरक्षियों को थाने पहुंचे घायल का उपचार के तौर-तरीकें बताए। प्रशिक्षण के बाद महिला आरक्षियों की टोली बनाकर उन्हें इमरजेंसी भेजा गया। पांच-पांच की संख्या में महिला आरक्षियों ने जख्म पर पट्टी करने का तरीका सीखा। जिले के सभी थाने से दो महिला आरक्षी प्राथमिक उपचार के लिए चुनी गई हैं, जो थाने आने वाले घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें एंबुलेस से अस्पताल भेजेंगी।
बैलट बॉक्स की मरम्मत शुरू
कौशाम्बी पंचायत चुनाव आते ही ब्लॉक में इधर-उधर कूड़े की तरह पड़े बैलट बॉक्स की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। चुनाव सिर पर आते ही यह बैलेट बॉक्स महत्वपूर्ण हो गया है। सिराथू ब्लॉक में गुरुवार को बैलट बॉक्स की पहले गिनती हुई इसके बाद उनकी मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। मालूम हो कि फिलहाल अभी सफाई हो रही है। इसके बाद इनकी पुताई भी होनी है। यही हाल सभी ब्लॉकों का भी है। इलाकों में कितने बॉक्स हैं। इसकी जानकारी मांगी जा रही है। जिले के सभी ब्लॉकों से सूचना मांगी गई है।
मकान की चाहरदीवारी ढहाकर दी धमकी
कौशाम्बी सराय अकिल कोतवाली के पटेल चौराहा पर असलहाधारी बदमाशों ने मकान की चारदीवारी गिरा दी। विरोध करने पर असलाह दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पटेल चौराहा फकीराबाद निवासी सत्यदेव जयसवाल ने बताया कि मनौरी सरायअकिल के मार्ग पर उसने आवासीय जमीन खरीदी थी। बैनामा होने के बाद खारिज दाखिल में आपत्ति लगा दी थी। मामले का विवाद चायल तहसील की कोर्ट में चल रहा है। सत्यदेव के अनुसार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश असलहा लेकर मौके पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मकान की चारदीवारी को ढहा दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी।

Comments
Post a Comment