Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सड़क हादसा

कड़ा धाम दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

 कड़ा धाम दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सालय पहुंचकर लिया हाल कौशाम्बी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलाक भायल के पास हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें गंगा स्नान एवं कड़ा धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की लोडर गाड़ी को एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी हाईवे पर पलट गई और श्रद्धालु दूर-दूर तक छिटककर गिर पड़े। इस हादसे में युवक रामशरण की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। बताया यह हादसा उस समय हुआ जब पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव के लगभग तीन दर्जन लोग लोडर गाड़ी से कड़ा धाम दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनमें से दो घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय भिजवाया, जहां सूचना पाकर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण स्वयं पहुंचे और घ...